फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India said in the 49th UNHRC session - Russia-Ukraine stop violence immediately

रूस-यूक्रेन युद्ध : यूएनएचआरसी में भारत ने की अपील, तत्काल हिंसा रोकें दोनों देश, संवाद और कूटनीति ही समाधान

Thu, 03 Mar 2022 11:11 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जेनेवा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जेनेवा Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 03 Mar 2022 11:11 PM IST
सार

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के सत्र में अपना रुख स्पष्ट करते हुए भारत ने कहा कि, हम लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। यूक्रेन में अभी भी भारतीय छात्रों सहित हजारों भारतीय नागरिक फंसे हुए हैं। उनकी सुरक्षित घरवापसी के लिए हम यूक्रेन के पड़ोसी राज्यों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
India said in the 49th UNHRC session - Russia-Ukraine stop violence immediately
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद

विस्तार

रूस-यूक्रेन के बीच चल रही जंग के बीच में बुलाए गए 49 वें संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के सत्र में भारत ने दोनों देशों से शत्रुता समाप्त करने की अपील की। सत्र के दौरान अपने संबोधन में भारत के प्रतिनिधि नेसैन्य अभियान के बीच यूक्रेन में लोगों के मानवाधिकारों के सम्मान और संरक्षण का आह्वान करते हुए हिंसा की तत्काल समाप्ति का आग्रह किया। 

विज्ञापन


भारत ने कहा कि, हम यूक्रेन में लगातार बिगड़ती मानवीय स्थिति पर बहुत चिंतित हैं। हम हिंसा की तत्काल समाप्ति और शत्रुता को समाप्त करने का आग्रह करते हैं। मानव जीवन की कीमत पर कोई समाधान कभी नहीं पहुंच सकता है। मतभेदों और विवादों को सुलझाने के लिए संवाद और कूटनीति ही एकमात्र समाधान है। 
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के सत्र में अपना रुख स्पष्ट करते हुए भारत ने कहा कि, हम लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। यूक्रेन में अभी भी भारतीय छात्रों सहित हजारों भारतीय नागरिक फंसे हुए हैं। उनकी सुरक्षित घरवापसी के लिए हम यूक्रेन के पड़ोसी राज्यों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। भारत के प्रतिनिधि ने कहा कि यूक्रेन में जो लोग फंसे हुए है उनके मानवाधिकारों का भी सम्नान किया जाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत ने यह भी बताया कि उसने पहले ही यूक्रेन को दवाएं, चिकित्सा उपकरण और अन्य राहत सामग्री सहित मानवीय सहायता पहले ही भेज दी है। हम आने वाले दिनों में इस तरह की और सहायता भेज रहे हैं। 


49 वें संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में भारत और 34 अन्य देशों ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के उस प्रस्ताव से परहेज किया जिसमें यूक्रेन के खिलाफ रूस की सैन्य कार्रवाई को लेकर उसकी निंदा की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed