फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India New Zealand hold 5th Foreign Office Consultations to enhanced engagement between two countries

FOC Meet: भारत के साथ हर क्षेत्र में सहयोग बढ़ाएगा न्यूजीलैंड, एफओसी बैठक में द्वार खोलो नीति को बताया सफल

Sun, 20 Aug 2023 06:00 AM IST
गुलाम अहमद एजेंसी, वेलिंगटन
एजेंसी, वेलिंगटन Published by: गुलाम अहमद Updated Sun, 20 Aug 2023 06:00 AM IST
सार

विदेश मंत्रालय ने बताया कि दोनों देश निरस्त्रीकरण, वैश्विक शांति, उत्तर-दक्षिण वार्ता, मानवाधिकार, पारिस्थितिक संरक्षण और युद्ध के प्रति अपनी प्रतिबद्धता में एक-दृसरे के साथी रहे हैं। 

विज्ञापन
India New Zealand hold 5th Foreign Office Consultations to enhanced engagement between two countries
India and New Zealand - फोटो : twitter

विस्तार

न्यूजीलैंड भारत के साथ राजनीतिक, व्यापारिक, रक्षा, शिक्षा, विज्ञान और तकनीक सहित हर क्षेत्र में सहयोग बढ़ाएगा। इसके साथ ही न्यूजीलैंड का मानना है कि 2011 में शुरू की गई भारत के लिए द्वार खोलो नीति काफी सफल रही है। दोनों देशों ने वेलिंग्टन में 5वां विदेश कार्यालय परामर्श (एफओसी) आयोजित किया। इस दौरान दोनों देशों के विदेश मंत्रालय के उच्च स्तरीय अधिकारियों ने बैठक कर द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा की है।

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने इस संबंध में बताया कि शनिवार को भारत के विदेश मंत्रालय के सचिव (पूर्व) सौरभ कुमार और न्यूजीलैंड के अमेरिका और एशिया समूह के उप सचिव डेबोरा गिल्स की सह-अध्यक्षता में आयोजित बैठक में दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय संबंधों में आई हालिया गति और बढ़ाने की जरूरत पर ध्यान दिया। दोनों देशों परस्पर भागीदारी पर संतोष व्यक्त करते हुए राजनीतिक, आर्थिक और व्यापार सहयोग, रक्षा आदान-प्रदान, शिक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के साथ-साथ लोगों से लोगों के बीच संपर्क और सांस्कृतिक सहयोग को अगले स्तर पर ले जाने पर सहमति जताई।
विज्ञापन


इसके अलावा जी-20, हिंद-प्रशांत आसियान, राष्ट्रमंडल और संयुक्त राष्ट्र जैसे बहुपक्षीय मंचों पर एक-दूसरे के सहयोग का संकल्प लिया व वैश्विक मसलों पर परस्पर हितों पर चर्चा की गई। दोनों देशों ने व्यापार और आर्थिक क्षेत्रों में विशाल संभावनाओं पर जोर दिया और जी2जी (सरकार-से-सरकार) और बी2बी (बिजनेस-टू-बिजनेस) बातचीत को और बढ़ावा देने पर सहमति व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैश्विक शांति के लिए सहयोगी
मंत्रालय ने बताया कि दोनों देश निरस्त्रीकरण, वैश्विक शांति, उत्तर-दक्षिण वार्ता, मानवाधिकार, पारिस्थितिक संरक्षण और युद्ध के प्रति अपनी प्रतिबद्धता में एक-दृसरे के साथी रहे हैं। इसके अलावा आतंकवाद, प्रवासी समस्याओं पर भी दोनों देशेां का ध्यान रहा है। वही, न्यूजीलैंड के अधिकारियों ने बताया कि पिछली सदी के अंत में भारतीयों ने न्यूजीलैंड आना शुरू किया और फिलहाल इनकी 1.75 लाख आबादी है, जिन्होंने न्यूजीलैंड को अपना स्थायी घर बना लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed