फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India Maldives work together for stability in the Indian Ocean region amid China growing influence

India-Maldives: चीन के बढ़ते प्रभाव के बीच हिंद महासागर क्षेत्र में स्थिरता के लिए साथ काम करेंगे भारत-मालदीव

Thu, 04 May 2023 05:22 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, माले
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, माले Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Thu, 04 May 2023 05:22 AM IST
सार

दोनों देशों ने बुधवार को रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इस क्षेत्र में चीन के बढ़ते प्रभाव के बीच अंतरराष्ट्रीय कानून तथा नियम आधारित व्यवस्था को सम्मान देने के महत्व को रेखांकित किया।

विज्ञापन
India Maldives work together for stability in the Indian Ocean region amid China growing influence
हिंद महासागर (प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

भारत और मालदीव ने हिंद महासागर क्षेत्र में शांति, स्थिरता एवं सुरक्षा बनाए रखने के महत्व को दोहराया और समान सुरक्षा चुनौतियों से निपटने में एक साथ काम करने की जरूरत को रेखांकित किया। दोनों के बीच द्विपक्षीय रक्षा सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी।
विज्ञापन


दोनों देशों ने बुधवार को रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इस क्षेत्र में चीन के बढ़ते प्रभाव के बीच अंतरराष्ट्रीय कानून तथा नियम आधारित व्यवस्था को सम्मान देने के महत्व को रेखांकित किया। राजनाथ सिंह मालदीव की रक्षा मंत्री मारिया दीदी के निमंत्रण पर सोमवार को यहां पहुंचे थे। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी की ‘क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और प्रगति’ की सोच के अनुरूप माले में मालदीव नेशनल डिफेंस फोर्स के एकाथा हार्बर की आधारशिला संयुक्त रूप से रखी। 
विज्ञापन


मालदीव बोला-यह मजबूत बंधन का प्रमाण दीदी ने कहा, इस समारोह में भारत और मालदीव के बीच मौजूदा समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और मित्रता का जश्न मनाया गया। यह समारोह सालों के सहयोग और आपसी सम्मान के मजबूत बंधन का प्रमाण है। राजनाथ सिंह ने अपनी यात्रा में राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह से भी शिष्टाचार भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed