फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India, Maldives hold talks to deepen trade and investment ties

Trade: भारत और मालदीव के बीच व्यापार को बढ़ावा देने के लिए उच्च स्तरीय बैठक, सहयोग के नए क्षेत्रों पर चर्चा

Sat, 05 Jul 2025 06:21 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, माले।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, माले। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 05 Jul 2025 06:21 PM IST
सार

Trade: भारत और मालदीव ने आर्थिक सहयोग और व्यापार को बढ़ावा देने के लिए एक अहम बैठक की, जिसमें निवेश और व्यापारिक साझेदारी के नए तरीकों पर चर्चा हुई। दोनों देशों ने संबंधों को मजबूत करने और बुनियादी ढांचा व मुद्रा सहयोग जैसे क्षेत्रों में आगे बढ़ने का संकल्प जताया। यह बैठक अक्तूबर 2024 में हुए समुद्री सुरक्षा और आर्थिक साझेदारी समझौते के तहत आयोजित की गई थी।

विज्ञापन
India, Maldives hold talks to deepen trade and investment ties
भारत-मालदीव बैठक - फोटो : एक्स/वाणिज्य मंत्रालय

विस्तार

भारत और मालदीव ने आर्थिक सहयोग और व्यापार को बढ़ावा देने के लिए बैठक की और नए तरीकों पर चर्चा की। यह बैठक शुक्रवार को भारत के वाणिज्य सचिव सुनील बड़थ्वाल और मालदीव के आर्थिक विकास और व्यापार मंत्री मोहम्मद सईद के बीच हुई। सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


यह बैठक मालदीव के आर्थिक मंत्रालय में आयोजित की गई थी। इसमें दोनों देशों के बीच मौजूदा व्यापार संबंधों को मजबूत करने और नए क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं को तलाशने पर जोर दिया गया। बैठक के बाद मंत्री मोहम्मद सईद ने एक्स पर लिखा, भारत के वाणिज्य सचिव सुनील बड़थ्वाल के साथ आज एक उपयोगी बैठक हुई। हमने व्यापार और निवेश साझेदारी को मजबूत करने और आर्थिक सहयोग के नए अवसरों पर चर्चा की। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: India-US BTA: पीयूष गोयल बोले- हमेशा मजबूती से बात करता है भारत, नहीं मानता समयसीमा का दबाव
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने भी एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि बड़थ्वाल और सईद के बीच 'रचनात्मक बातचीत' हुई, जिसका मकसद दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश को बढ़ाना और आर्थिक सहयोग के नए रास्ते तलाशना था। मालदीव की सरकारी मीडिया पीएसएम न्यूज के मुताबिक, भारत में हाल ही में तीन शहरों में व्यापार मंच (बिजनेस फोरम) आयोजित किए गए, ताकि मालदीव में निवेश के अवसरों को बढ़ावा दिया जा सके।


मीडिया रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि भारत, मालदीव का एक प्रमुख विकास साझेदार बना हुआ है। भारत ने मालदीव में कई बुनियादी ढांचा और क्षमता-विकास परियोजनाओं में योगदान दिया है। इसके साथ ही भारत ने मालदीव की अर्थव्यवस्था को समर्थन देने के लिए 25.94 मिलियन अमेरिकी डॉलर की मुद्रा अदला-बदली (करंसी स्वैप) की सुविधा भी दी है।

ये भी पढ़ें: जीटीआरआई ने अमेरिका से जीएम कृषि उत्पादों के आयात पर किया आगाह, भारत का कृषि निर्यात हो सकता है प्रभावित

इससे पहले, 26 मई को मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला खलील और उनके उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली की तीन दिवसीय यात्रा की थी, जिस दौरान व्यापार और सामरिक सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा हुई थी। मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने अक्तूबर 2024 में दिल्ली का दौरा किया था। इस दौरान व्यापक आर्थिक और समुद्री सुरक्षा साझेदारी समझौता किया गया था। यह बैठक इसी समझौते के हिस्से के तहत की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed