फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India negotiates from position of strength, not under deadlines: Minister Goyal

India-US BTA: पीयूष गोयल बोले- हमेशा मजबूती से बात करता है भारत, नहीं मानता समयसीमा का दबाव

Sat, 05 Jul 2025 04:04 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 05 Jul 2025 04:04 PM IST
सार

India-US BTA: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत हमेशा मजबूत स्थिति के साथ बातचीत करता है और किसी समयसीमा के दबाव में नहीं आता। उन्होंने कांग्रेस पर देशहित के खिलाफ समझौते करने का आरोप लगाया। गोयल ने स्पष्ट किया कि भारत केवल वही व्यापार समझौते करेगा जो पूरी तरह से देशहित में हों।

विज्ञापन
India negotiates from position of strength, not under deadlines: Minister Goyal
पीयूष गोयल - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि भारत हमेशा मजबूत स्थिति के साथ बातचीत करता है और किसी भी तरह की समय सीमा के दबाव में नहीं रहता है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि यूपीए सरकार के कार्यकाल में कांग्रेस ने ऐसे समझौतों पर बातचीत की और उन्हें मंजूरी दी जो देश के हित में नहीं थे।

विज्ञापन


बातचीत करते समय देशहित सबसे ऊपर: गोयल
गोयल की यह टिप्पणी ऐसे समय पर आई है, जब एक दिन पहले उन्होंने कहा था कि भारत अमेरिका के साथ प्रस्तावित व्यापार समझौते को तभी मानेगा, जब वह पूरी तरह से तय हो जाए कि वह देशहित में है। उन्होंने यहां पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि भारत किसी समयसीमा के तहत बातचीत नहीं करता। हम बातचीत करते समय देशहित को ध्यान में रखते हैं और हमारे लिए देशहित सबसे ऊपर होता है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: जीटीआरआई ने अमेरिका से जीएम कृषि उत्पादों के आयात पर किया आगाह, भारत का कृषि निर्यात हो सकता है प्रभावित
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत ने कई देशों के साथ एफटीए पर किए हस्ताक्षर
उन्होंने यह भी कहा कि (केंद्र की नरेंद्र) मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद भारत ने मॉरिशस, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), ऑस्ट्रेलिया और चार देशों के ईएफटीए समूह (स्विट्जरलैंड, नॉर्वे, आइसलैंड और लिकटेंस्टीन) और हाल ही में ब्रिटेन के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर किए हैं।


'दुनिया के किसी भी देश से प्रतिस्पर्धा कर सकता है भारत'
गोयल के मुताबिक, भारत अब भी अन्य विकसित देशों के साथ बातचीत कर रहा है, जिनमें 27 देशों वाला यूरोपीय संघ, अमेरिका, ओमान, पेरू और चिली शामिल हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत आत्मविश्वास के साथ बातचीत करता है। हम आत्मनिर्भर हैं और दुनिया के किसी भी देश से प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं। यह वह कमजोर भारत नहीं है, जो कांग्रेस और यूपीए के समय था, जब देशहित को नजरअंदाज कर समझौते किए जाते थे।

ये भी पढ़ें: 'तय समयसीमा नहीं, भारत का हित सबसे ऊपर', अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर बोले पीयूष गोयल

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
इस बीच, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने पीयूष गोयल के उस बयान के बाद प्रतिक्रिया दी, जिसमें कहा गया था कि भारत किसी समयसीमा के दबाव में आकर कोई समझौता नहीं करेगा। कांग्रेस का आरोप है कि प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे पर चुप हैं, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम कराने में भूमिका निभाई थी, जो पहलगाम आतंकी हमले के बाद शुरू हुआ था। खबरों के मुताबिक, ट्रंप ने भारत के साथ व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए नौ जुलाई की समय सीमा तय की थी।

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed