फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India-Indonesia Army Staff talks conclude in Bali; both reaffirm commitment to regional peace, stability

Indonesia: भारत-इंडोनेशिया सैन्य वार्ता संपन्न, दोनों देशों ने क्षेत्रीय शांति के लिए दोहराई प्रतिबद्धता

Fri, 11 Jul 2025 10:41 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बाली।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बाली। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 11 Jul 2025 10:41 PM IST
सार

Indonesia: भारत और इंडोनेशिया 11वीं सैन्य वार्ता का बाली में समापन हुआ। इसमें द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को मजबूत करने और क्षेत्रीय शांति सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। बैठक में संयुक्त सैन्य अभ्यास, मनोवैज्ञानिक अभियानों और युद्ध प्रशिक्षण जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। दोनों देशों ने रक्षा उद्योग और समुद्री सुरक्षा में साझेदारी बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

विज्ञापन
India-Indonesia Army Staff talks conclude in Bali; both reaffirm commitment to regional peace, stability
भारत-इंडोनेशिया सैन्य वार्ता - फोटो : एक्स/अतिरिक्त लोक सूचना महानिदेशालय- भारतीय सेना

विस्तार

भारत और इंडोनेशिया के बीच बाली में सैन्य स्तर की 11वीं वार्ता संपन्न हुई। यह  8 से 10 जुलाई 2025 तक आयोजित हुई थी। दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को मजबूत करने और क्षेत्रीय शांति व स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए मजबूत साझेदारी पर जोर दिया। भारतीय सेना के जनसंपर्क निदेशालय ने एक्स पर इस बारे में जानकारी साझा की। इसमें बताया गया कि दोनों देशों की सेनाओं ने द्विपक्षीय और बहुपक्षीय अभ्यासों, मनोवैज्ञानिक अभियानों और जंगल व पहाड़ों में युद्ध प्रशिक्षण जैसे विषयों पर चर्चा की।

विज्ञापन


इस साल की शुरुआत में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो ने भारत का दौरा किया था और 76वें गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। इस दौरान रक्षा सहयोग के क्षेत्र में कई अहम फैसले लिए गए थे। भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा सहयोग समझौते (डीसीए) की मंजूरी का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि इससे दोनों देशों के बीच रक्षा संबंध और गहरे होंगे। दोनों देशों की सेनाओं के बीच रणनीतिक और परिचालन स्तर पर सहयोग को लेकर संतोष भी जताया गया। इस सहयोग में भारत-इंडोनेशिया समन्वित गश्त जैसी द्विवार्षिक गतिविधियां, सैन्य अभ्यास 'गरुड़ शक्ति', नौसेना अभ्यास 'समुद्र शक्ति' और 'मिलन', 'कोमोडो', 'तरंग शक्ति', 'सुपर गरुड़ शील्ड' जैसे बहुपक्षीय अभ्यास शामिल हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: क्या दक्षिण चीन सागर में कम हो रहा बीजिंग का दबदबा? अमेरिकी नौसेना कमांडर ने दी चेतावनी
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति प्रबोवो ने भारत के साथ घरेलू रक्षा निर्माण क्षमताओं को बढ़ाने में सहयोग की इच्छा भी जताई थी। भारत ने इंडोनेशिया के रक्षा आधुनिकीकरण कार्यक्रमों में सहायता देने के लिए अपने अनुभव और विशेषज्ञता साझा करने पर सहमति जताई थी।


दोनों देशों ने रक्षा उद्योग में सहयोग को बढ़ाने के लिए संयुक्त रक्षा सहयोग समिति (जेडीसीसी) का उपयोग करने की प्रतिबद्धता दोहराई। साथ ही समुद्री सुरक्षा में सहयोग बढ़ाने की भी बात हुई, ताकि समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। हाल के महीनों में भारत-इंडोनेशिया के बीच कई उच्च स्तरीय मुलाकातें हुई हैं। मलयेशिया में आयोजित आसियान के विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान भारत के विदेश राज्यमंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने इंडोनेशिया के विदेश मंत्री सुगियोनो से भेंट की थी।

ये भी पढ़ें: कंबोडिया में सरकार को मिलेगा नागरिकता रद्द करने का अधिकार, संसद ने पारित किया संविधान संशोधन

ब्रिक्स में शामिल होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इंडोनेशिया के राष्ट्रपति का स्वागत किया। जून में भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने स्वीडन में इंडोनेशिया के चुनाव आयोग के प्रमुख से मुलाकत की थी। 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद भारत के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने भी इंडोनेशिया में कई अहम बैठकें कीं, जिनमें वहां के उप विदेश मंत्री से मुलाकात शामिल थी। इसके अलावा मई में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने इंडोनेशिया के संस्कृति मंत्री फदली जॉन से 'वेव्स 2025' सम्मेलन के दौरान मुलाकात की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed