फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Helicopter crashes at same location where bus accident occurred in Los Angeles three killed in two incidents

लॉस एंजिलिस में हादसों का कहर: जहां हुआ बस एक्सीडेंट, वहीं क्रैश हुआ हेलिकॉप्टर; दोनों हादसों में तीन की मौत

Wed, 16 Sep 2026 09:50 AM IST
प्रशांत तिवारी वर्ल्ड डेस्क, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, नई दिल्ली Published by: प्रशांत तिवारी Updated Wed, 16 Sep 2026 09:50 AM IST
सार

लॉस एंजिलिस में एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। यह हादसा एक जानलेवा बस दुर्घटना के घटनास्थल के पास हुआ।

विज्ञापन
Helicopter crashes at same location where bus accident occurred in Los Angeles three killed in two incidents
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका के लॉस एंजिलिस में मंगलवार को एक जानलेवा बस हादसे के पास हेलिकॉप्टर पार्किंग में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें कम से कम तीन लोगों की मौत हुई और एक व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया। हेलिकॉप्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और आग से कई वाहन व स्टोरेज कंटेनर भी प्रभावित हुए।   इससे पहले उसी दिन एक कार और शहर की बस की टक्कर में दो लोगों की मौत और छह लोग घायल हुए थे।

विज्ञापन

 
एक व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया गया
लॉस एंजिलिस फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, हादसे में एक अन्य व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया है। हालांकि, उसकी हालत के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल सकी। अधिकारियों के मुताबिक, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि हादसे में मारे गए लोगों में से कितने हेलिकॉप्टर में सवार थे।
विज्ञापन


पार्किंग में गिरा हेलिकॉप्टर
लॉस एंजिलिस फायर डिपार्टमेंट के प्रवक्ता कैप्टन ब्रैंडन सिल्वरमैन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि कम से कम एक व्यक्ति की मौत पार्किंग में हुई, जो हेलिकॉप्टर के अंदर नहीं था। उन्होंने कहा कि अधिकारी अभी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि हेलिकॉप्टर में कितने लोग सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई वाहनों और स्टोरेज कंटेनरों को नुकसान
सिल्वरमैन के अनुसार, हेलिकॉप्टर एक पार्किंग क्षेत्र में गिरा और वहां खड़े कुछ वाहनों के ऊपर या उनके पास जा गिरा। यह पार्किंग एक बड़ी, एक मंजिला इमारत के लिए थी, लेकिन तत्काल यह पता नहीं चल सका कि उस इमारत में कौन-सा कारोबार संचालित होता है।

50 से ज्यादा दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे
लॉस एंजिलिस फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, हेलिकॉप्टर हादसे के बाद 50 से ज्यादा दमकलकर्मियों को मौके पर भेजा गया। दुर्घटना के बाद लगी आग से चार वाहन और दो स्टोरेज कंटेनर क्षतिग्रस्त हो गए। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार शाम तक आग पर काबू पा लिया गया था।

मलबे में तलाश के बाद सामने आएगी मृतकों की संख्या
सिल्वरमैन ने हेलिकॉप्टर की स्थिति को बताते हुए कहा कि वह 'लगभग पूरी तरह नष्ट' हो चुका है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को मलबे को हटाकर उसकी जांच करनी होगी, तभी यह पता चल सकेगा कि हेलिकॉप्टर में कितने लोग सवार थे और हादसे में कितने लोगों की मौत हुई।


ये भी पढ़ें: जिनपिंग से मोदी की दो टूक: रिश्ते आगे बढ़ाने हैं तो सीमा पर शांति जरूरी, एक-दूसरे की चिंताओं का रखें ख्याल

NTSB और FAA करेंगे हादसे की जांच
हेलिकॉप्टर दुर्घटना की जांच की जिम्मेदारी अमेरिकी राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड और संघीय विमानन प्रशासन संभालेंगे। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए दोनों एजेंसियां जांच करेंगी। अधिकारियों के मुताबिक, इस हादसे में दो लोगों की मौत हुई और छह अन्य घायल हो गए। ऑनलाइन सामने आई तस्वीरों और वीडियो में SUV का लगभग आधा हिस्सा मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्टेशन अथॉरिटी की बस के किनारे धंसा हुआ दिखाई दिया। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में दमकलकर्मी राहत और बचाव कार्य में जुटे नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed