फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   india g20 presidency african countries highest participation global south developing nations voice ruchira kam

G-20: भारत की अध्यक्षता में सबसे ज्यादा अफ्रीकी देश हुए जी20 में शामिल, रुचिरा कंबोज ने यूएन में दी जानकारी

Thu, 20 Apr 2023 09:01 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 20 Apr 2023 09:01 AM IST
सार

कंबोज ने संयुक्त राष्ट्र को जानकारी देते हुए बताया कि बीती 17 अप्रैल को भारत की अध्यक्षता में जी20 का 100वां कार्यक्रम हुआ। यह कार्यक्रम कृषि मुख्य वैज्ञानिकों का था, जो वाराणसी में आयोजित हुआ।

विज्ञापन
india g20 presidency african countries highest participation global south developing nations voice ruchira kam
रुचिरा कंबोज - फोटो : Social Media

विस्तार

संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने कहा कि भारत की जी20 की अध्यक्षता के दौरान अभी तक अफ्रीकी देशों की तरफ से सबसे ज्यादा सहभागिता देखी गई है। भारत में जी20 सम्मेलन के दौरान दक्षिण अफ्रीका, मॉरिशस, इजिप्ट, नाइजीरिया, अफ्रीकी यूनियन के सदस्य देश, अफ्रीकन यूनियन डेवलेपमेंट एजेंसी आदि शामिल हुए हैं। 
विज्ञापन


भारत ने विकासशील देशों की आवाज मुखरता से उठाई
रुचिरा कंबोज ने कहा कि जी20 की अध्यक्षता के दौरान भारत ने वैश्विक दक्षिण और विकासशील देशों की आवाज भारत ने मुखरता से उठाई है। जनवरी 2023 में वैश्विक दक्षिण सम्मेलन का आयोजन हुआ था, जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की। उस सम्मेलन में 125 देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए, जिनमें 18  राष्ट्र प्रमुख और अन्य मंत्री स्तर के अधिकारी थे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जी20 के तहत अभी तक 100 इवेंट हुए आयोजित
कंबोज ने संयुक्त राष्ट्र को जानकारी देते हुए बताया कि बीती 17 अप्रैल को भारत की अध्यक्षता में जी20 का 100वां कार्यक्रम हुआ। यह कार्यक्रम कृषि मुख्य वैज्ञानिकों का था, जो वाराणसी में आयोजित हुआ। एक धरती, एक परिवार और एक भविष्य की अवधारणा को मानते हुए भारत जी20 के द्वारा एक ऐसी समझ विकसित करना चाहता है, जिससे वैश्विक चुनौतियों से निपटा जा सके। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed