फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   india first Secretary at UNGA Sneha Dubey attacks on Pakistan Pm imran khan on jammu kashmir and afghanistan taliban

संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर मुद्दा: भारत का पलटवार, कहा- अवैध कब्जे तुरंत खाली करे पाकिस्तान

Sat, 25 Sep 2021 08:18 AM IST
प्रशांत कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sat, 25 Sep 2021 08:18 AM IST
सार

संयुक्त राष्ट्र महासभा के संबोधन में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाया इस पर भारत ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की प्रथम सचिव स्नेहा दुबे ने कहा कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न और अविभाज्य अंग थे, हैं और रहेंगे,पाकिस्तान भारत में अवैध कब्जे वाले क्षेत्र को तुरंत खाली करे

विज्ञापन
india first Secretary at UNGA Sneha Dubey attacks on Pakistan Pm imran khan on jammu kashmir and afghanistan taliban
स्नेहा दुबे , भारत की प्रथम सचिव, संयुक्त राष्ट्र महासभा - फोटो : ANI

विस्तार

संयुक्त राष्ट्र महासभा के संबोधन में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक बार फिर जम्मू-कश्मीर का राग अलापा। भारत ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की प्रथम सचिव स्नेहा दुबे ने कहा कि पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने भारत के आंतरिक मामलों को दुनिया के मंच पर लाने और झूठ फैलाकर प्रतिष्ठित मंच की छवि खराब करने की कोशिश की है।

विज्ञापन


हमनें उनके इस प्रयास के जवाब में 'राइट टू रिप्लाई' का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान और झूठ के लिए वो हमारी सामूहिक अवमानना और सहानुभूति के पात्र हैं। स्नेहा ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ के मंच का पाकिस्तान ने गलत इस्तेमाल किया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान ने यूएनजीए का गलत इस्तेमाल किया- भारत
स्नेहा दुबे ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न और अविभाज्य अंग थे, हैं और  रहेंगे। पाकिस्तान ने इसमें कुछ क्षेत्रों पर अवैध कब्जा कर रखा है। हम पाकिस्तान से उसके अवैध कब्जे वाले सभी क्षेत्रों को तुरंत खाली करने की मांग करते हैं। उन्होंने कहा कि अफसोस की बात है कि यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान के नेता ने भारत के खिलाफ झूठ फैलाने और उसकी छवि गिराने के लिए संयुक्त राष्ट्र के प्लेटफार्म का गलत इस्तेमाल किया है। अपने देश की दुखद स्थिति से दुनिया का ध्यान भटकाने के लिए उन्होंने यह व्यर्थ कोशिश की है। 

भारत ने पाकिस्तान को सुनाई खरी-खरी
वैश्विक मंच पर भारत ने पाकिस्तान को खरी-खरी सुनाते हुए बेनकाब कर दिया। भारत ने कहा कि पाकिस्तान आंतकियों को पनाह देने के लिए हमेशा अपनी जमीन का इस्तेमाल करता रहा है। दुनिया जानती है कि आतंकी ओसामा बिन लादेन को पाकिस्तान में पनाह मिली थी, लेकिन अमेरिका ने उसे मार गिराया। इसके अलावा एक नहीं सैकड़ों सबूत पाकिस्तान के खिलाफ सामने आ चुके हैं, फिर भी पाकिस्तान बेशर्म की तरह मुंह छुपाते हुए अपनी गलती मानने को तैयार नहीं है। हालांकि, दुनिया जानती है कि आतंकवाद का सुरक्षित ठिकाना अगर कोई देश है तो वह पाकिस्तान है, जहां आतंकवाद और आंतकियों को बढ़ावा दिया जाता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed