{"_id":"5c75530bbdec2209fa31f194","slug":"india-courage-discussed-all-over-world-new-york-times-says-india-took-revenge-on-pulwama-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनियाभर में हुई साहस की चर्चा, ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने लिखा- भारत ने कश्मीर पर हुए हमले का लिया बदला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
दुनियाभर में हुई साहस की चर्चा, ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने लिखा- भारत ने कश्मीर पर हुए हमले का लिया बदला
Tue, 26 Feb 2019 08:24 PM IST
तिवारी अभिषेक
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: तिवारी अभिषेक
Updated Tue, 26 Feb 2019 08:24 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में घुसकर वहां के आतंकी ठिकानों को तबाह करने के भारत के साहस पर दुनियाभर में चर्चा हुई है। भारत ने पहले ही दुनिया को पुलवामा हमले के बाद अपने पक्ष में ले लिया था और मौजूदा हमलों के बाद इन देशों ने कहा है कि भारत ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दे दिया है।
विज्ञापन
दुनियाभर के मीडिया ने इसे एक ऐसे युद्ध की शुरुआत बताया जो भारत को करनी ही थी। अमेरिकी अखबार 'न्यूयॉर्क टाइम्स' ने लिखा है कि भारतीय जेट विमानों ने कश्मीर पर हुए हमले का बदला लिया है। उसने कहा कि भारत ने एक बड़ा संदेश पाक को दिया है कि वह अपने यहां आतंकी पनाहगाहों को खत्म करे वरना हम कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
उधर ब्रिटेन के अखबार 'गार्जियन' ने कहा कि भारत ने पाक की सीमा में घुसकर बमबारी की है जो मोदी सरकार का आतंकी ठिकानों के खिलाफ एक बड़ा फैसला है। हालांकि अखबार ने माना कि भारत को इस कार्रवाई के लिए जैश-ए-मोहम्मद ने उकसाया जिसका सरगना पाकिस्तान में सरेआम घूम रहा है। ‘ऑस्ट्रेलिया ऑनलाइन’ ने भी इस हमले को प्रमुख खबर बनाया है।
विज्ञापन
‘बीबीसी’ ने बताया कि भारतीय विमानों ने किस प्रकार से नियंत्रण रेखा (एलओसी) को पार किया। उसने भारत सरकार के उस बयान को भी कोट किया जिसमें कहा गया है कि जैश के आतंकी भारत भारत में कई जगहों पर आत्मघाती हमले की तैयारी में थे।
जर्मनी की रेडियो सेवा ‘दाइचे वेले’ ने अपनी वेबसाइट पर भारतीय हमलों के बाद पाक बौखलाहट को प्रमुखता दी है। उसने लिखा कि हमलों के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने थल, जल और वायु सेना के प्रमुखों के साथ बैठक की। लंदन के अखबार ‘इंडिपेंडेंट’ ने लिखा है कि पुलवामा हमले के बाद भारतीय सैन्य विमानों की कार्रवाई इस पूरे इलाके को युद्ध की तरफ ले जा सकती है।