फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   india brazil chamber of commerce director says new delhi g20 was best pm modi visit

Brazil: 'भारत में हुआ जी20 सम्मेलन सबसे अच्छा था', भारत-ब्राजील चैंबर के निदेशक ने जमकर की तारीफ

Mon, 18 Nov 2024 09:42 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रियो डी जेनेरियो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रियो डी जेनेरियो Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 18 Nov 2024 09:42 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिलहाल दो दिवसीय दौरे पर ब्राजील में हैं। प्रधानमंत्री मोदी ब्राजील में आयोजित हो रहे जी20 के शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। 

विज्ञापन
india brazil chamber of commerce director says new delhi g20 was best pm modi visit
ब्राजील पहुंचने पर पीएम मोदी का स्वागत - फोटो : एक्स@narendramodi

विस्तार

भारत ब्राजील चैंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यकारी निदेशक ने कहा है कि भारत और ब्राजील के बीच व्यापार की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि अभी दोनों देशों के बीच सालाना 15 अरब डॉलर का व्यापार होता है। उन्होंने भारत में हुए जी20 सम्मेलन की भी तारीफ की और कहा कि भारत में हुआ जी20 सम्मेलन अब तक का सबसे अच्छा था। 
विज्ञापन


'भारत ब्राजील के बीच व्यापार की अपार संभावनाएं'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिलहाल दो दिवसीय दौरे पर ब्राजील में हैं। प्रधानमंत्री मोदी ब्राजील में आयोजित हो रहे जी20 के शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के दौरे से दोनों देशों के बीच संबंधों में मजबूती आने की उम्मीद है। इसे लेकर भारत-ब्राजील चैंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यकारी निदेशक लियानार्डो अनांडा गोम्स ने कहा कि 'अभी भारत और ब्राजील के बीच सालाना 15 अरब डॉलर का व्यापार होता है। हमारे हिसाब से अभी ये शुरुआत है और दोनों देशों के बीच व्यापार में अपार संभावनाएं हैं।' गोम्स ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अच्छा काम कर रहे हैं और उनके ब्राजील के राष्ट्रपति लुला डा सिल्वा के साथ भी अच्छे संबंध हैं। 
विज्ञापन


भारत के जी20 सम्मेलन को बताया सबसे अच्छा
गोम्स ने कहा कि 'अभी दोनों देशों के रिश्ते अच्छे दौर से गुजर रहे हैं और मुझे लगता है कि भारत में हुआ जी20 सम्मेलन सबसे अच्छा था। हम भी कोशिश कर रहे हैं कि भारत जैसा ही आयोजन करें।' ब्राजील में 18-19 नवंबर को जी20 शिखर सम्मेलन आयोजित हो रहा है। इस सम्मेलन में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन भी शामिल होंगे। ऐसे में इन दोनों नेताओं के साथ भी पीएम मोदी की द्विपक्षीय मुलाकात हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रोइका सदस्य होने के नाते ब्राजील में हो रहे जी20 सम्मेलन में एजेंडा तय करने में भारत की भूमिका अहम रहेगी। ब्राजील भी ग्लोबल साउथ के मुद्दे पर फोकस रख सकता है। भारत ने भी उम्मीद जताई कि दिल्ली में हुए सम्मेलन में तय किए गए मुद्दों पर प्रगति सुनिश्चित की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed