भारत के सहयोग से श्रीलंका में बने पहले मॉडल गांव का उद्घाटन, 2400 परिवारों को मिलेगा आशियाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीलंका के गम्पाहा में भारत के सहयोग से बने पहले मॉडल गांव का रविवार को उद्घाटन किया गया। भारत ने 120 करोड़ रुपये के अनुदान से श्रीलंका में कुल 2,400 मकान बनाने के लिए आवास एवं निर्माण और संस्कृति मंत्रालय के साथ भागीदारी की है।
Hon Minister @sajithpremadasa, former President Chandrika Bandaranayke Kumaratunge and Acting High Commisioner of India Dr Shilpak Ambule jointly inaugurated the 1st model village in Gampaha. 2400 SriLankan families across #lka will benefit from this joint project. #India pic.twitter.com/TOSa8EvQnE
— India in Sri Lanka (@IndiainSL) July 6, 2019
भारतीय दूतावास ने ट्विटर पर फोटो शेयर किया है। जारी बयान के मुताबिक, ‘मंत्री सजीत प्रेमदासा, पूर्व राष्ट्रपति चंद्रिका भंडारनायके कुमारतुंगा और कार्यवाहक हाई कमिश्नर डॉ.शिल्पक अम्बुले ने संयुक्त रूप से गम्पाहा में पहले मॉडल गांव का उद्घाटन किया।
Ranidugama- The 1st Model Village built with Indian assistance inaugurated in Gampaha today. #India in partnership with Ministry of Housing, Construction and Cultural Affairs of SL will build 100 such model villages across #SriLanka #lka pic.twitter.com/cxSkJQsrkt
— India in Sri Lanka (@IndiainSL) July 6, 2019
बयान के मुताबिक, ‘इस संयुक्त परियोजना से श्रीलंका के 2400 परिवार लाभान्वित होंगे।’ इस उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों को मकान सौंपे गए।