{"_id":"5da4f4f78ebc3e013c6cc7f0","slug":"in-dubai-sudhakar-r-rao-gives-rs-one-crore-20-lakhs-to-institute-nit-warangal","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुबईः भारतीय ने अपने पूर्व शिक्षण संस्थान एनआईटी वारंगल को दिए एक करोड़ 20 लाख रुपये","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
दुबईः भारतीय ने अपने पूर्व शिक्षण संस्थान एनआईटी वारंगल को दिए एक करोड़ 20 लाख रुपये
Tue, 15 Oct 2019 04:01 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 15 Oct 2019 04:01 AM IST
विज्ञापन
एनआईटी वारंगल
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबई में रहने वाले एक भारतीय व्यवसायी सुधाकर आर. राव ने अपने पूर्व शिक्षण संस्थान एनआईटी वारंगल को 1,40,756 डॉलर (करीब 1.20 करोड़ रुपये) का दान दिया है। अत्याधुनिक इनोवेशन और इनक्यूबेशन सेंटर की स्थापना में मदद के मकसद से यह दान दिया गया है।
विज्ञापन
गल्फ न्यूज के अनुसार, जेमिनी ग्रुप के संस्थापक व अध्यक्ष राव ने हाल ही में एनआईटी वारंगल के डायमंड जुबली समारोह में यह चंदा दिया। तमिलनाडु के मूल निवासी, राव संस्थान के पूर्व छात्र हैं और उन्होंने 1977-82 के बैच में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में अपनी डिग्री हासिल की थी।
विज्ञापन
सुधाकर राव ने कहा, मुझे विश्वास है कि नवीन सोच और तकनीकी जानकारियों के मामले में एनआईटी वारंगल में काफी प्रतिभाएं व कौशल मौजूद हैं। चुनौती सार्थक, वास्तविक दुनिया की समस्याओं को हल करने के लिए इस क्षमता को उपयोग में लाने की है।
विज्ञापन