फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Imran Khan threatens to disclose name of second officer involved in his assassination plot

Pakistan: इमरान खान ने हत्या की साजिश में शामिल दूसरे अधिकारी के नाम का खुलासा करने की धमकी दी

Thu, 10 Nov 2022 04:13 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, लाहौर।
पीटीआई, लाहौर। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 10 Nov 2022 04:13 AM IST
सार

इमरान खान ने ट्वीट कर कहा कि मैं दूसरे अधिकारी के नाम का भी खुलासा करूंगा जो तीन नवंबर को दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक मेजर जनरल फैसल नसीर के साथ साजिश को अंजाम दिए जाने की निगरानी कर रहा था।

विज्ञापन
Imran Khan threatens to disclose name of second officer involved in his assassination plot
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान। - फोटो : Social Media

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने ऊपर हुए हमले के मामले में दूसरे सैन्य अधिकारी के नाम का खुलासा करने की बुधवार को धमकी दी। उन्होंने दावा किया कि दूसरे सैन्य अधिकारी ने मेजर जनरल फैसल नसीर के साथ मिलकर नियंत्रण कक्ष से उनपर हमला करने की योजना की निगरानी की थी।

विज्ञापन


गौरतलब है कि 70 वर्षीय खान पर गुरुवार को पंजाब प्रांत के वजीराबाद में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सरकार के खिलाफ ‘लॉन्ग मार्च’ के दौरान हमला हुआ था, जिसमें उनके दाहिने पैर में गोलियां लगी थीं। पूर्व प्रधानमंत्री खान ने आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह और मेजर जनरल फैसल नसीर उनकी हत्या की भयावह साजिश में शामिल थे, इसी तरह पंजाब के पूर्व राज्यपाल सलमान तासीर की 2011 में एक धार्मिक चरमपंथी ने हत्या कर दी थी।

विज्ञापन


खान ने ट्वीट कर कहा कि मैं दूसरे अधिकारी के नाम का भी खुलासा करूंगा जो तीन नवंबर को दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक मेजर जनरल फैसल नसीर के साथ साजिश को अंजाम दिए जाने की निगरानी कर रहा था। नसीर इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के काउंटर इंटेलिजेंस विंग के प्रमुख हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


खान ने कहा कि मैंने लगभग दो महीने पहले मेरे खिलाफ रची गई हत्या की साजिश का पता लगा लिया था और 24 सितंबर को आरवाईके (रहीम यार खान) और सात अक्तूबर को मियांवाली में सार्वजनिक रैलियों में इसका पर्दाफाश किया था। वजीराबाद में मेरी हत्या का प्रयास उसी पटकथा का अनुसरण था।


गोली लगने के बाद शौकत खानम अस्पताल में इमरान खान की सर्जरी हुई। उन्हें पिछले रविवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और उन्हें लाहौर में उनके जमन पार्क स्थित आवास पर ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें चार से छह हफ्ते तक आराम करने की सलाह दी है।


पंजाब पुलिस ने फायरिंग की प्राथमिकी तो दर्ज कर ली है, लेकिन खान द्वारा नामित तीन संदिग्धों के नाम प्राथमिकी में शामिल नहीं किए हैं। दिलचस्प बात यह है कि पंजाब में खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) गठबंधन सरकार में शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed