फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Imran Khan presented a new challenge to the government and army of Pakistan Latest Updates

Pakistan: इमरान खान ने पेश की पाकिस्तान की सरकार और सेना के आगे नई चुनौती, सियासी टकराव और बढ़ा

Fri, 19 Aug 2022 08:08 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, इस्लामाबाद
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 19 Aug 2022 08:08 PM IST
सार

देश भर में एक के बाद एक रैली आयोजित करने के कार्यक्रम की घोषणा पीटीआई के मीडिया डिपार्टमेंट ने की है। इसके मुताबिक पहली रैली 21 अगस्त को रावलपिंडी में होगी। उसके बाद 24 अगस्त को हरिपुर में और 26 अगस्त को कराची में रैली होगी।

विज्ञापन
Imran Khan presented a new challenge to the government and army of Pakistan Latest Updates
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान - फोटो : Social media

विस्तार

पाकिस्तान में जारी सियासी टकराव के बीच अब पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने शहबाज शरीफ सरकार के खिलाफ एक नई चुनौती पेश कर दी है। इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के रुख से यह लगता है कि हाल में उसके खिलाफ सरकार की तरफ शुरू की गई कार्रवाइयों का उस पर कोई असर नहीं हुआ है। पार्टी ने अब 17 शहरों में विशाल जन सभाएं करने का कार्यक्रम घोषित किया है। इस सिलसिले में पहली रैली 21 अगस्त को होगी। 

विज्ञापन


इस बीच इमरान खान ने ‘न्यूट्रल्स’ से भी अपील की है कि वह समय रहते अपनी नीतियों की समीक्षा कर ले। इमरान खान ऐस्टैबलिशमेंट यानी सेना और खुफिया तंत्र के नेतृत्व को इसी नाम से संबोधित करते हैं। समझा जाता है कि पाकिस्तान की असल सत्ता ऐस्टैबलिशमेंट के हाथ में रहती है। अपनी ताजा अपील के जरिए इमरान खान ने ऐस्टैबलिशमेंट से यह कहा है कि वह प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाले पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) को सत्ता में बनाए रखने की अपनी जिद छोड़ दे। खान ने ऐस्टैबलिशमेंट को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक पाकिस्तान में नए स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव नहीं होते हैं, देश में अस्थिरता बनी रहेगी। 
विज्ञापन


देश भर में एक के बाद एक रैली आयोजित करने के कार्यक्रम की घोषणा पीटीआई के मीडिया डिपार्टमेंट ने की है। इसके मुताबिक पहली रैली 21 अगस्त को रावलपिंडी में होगी। उसके बाद 24 अगस्त को हरिपुर में और 26 अगस्त को कराची में रैली होगी। पार्टी ने दावा किया है कि कराची रैली में लोगों के आने का नया रिकॉर्ड बनेगा। इन तमाम रैलियों को इमरान खान संबोधित करेंगे। इस सिलसिले की आखिरी रैली 11 सितंबर को बलूचिस्तान के क्वेटा में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उधर इस्लामाबाद में प्रेस की स्वतंत्रता विषय पर आयोजित एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए इमरान खान ने एक बार फिर सेना और खुफिया एजेंसी आईएसएआई को निशाने पर लिया। उन्होंने सार्वजनिक रूप से इस बात की चर्चा की कि ऐस्टैबलिशमेंट ने उनके सामने नेताओं के भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया था। तब आईएसआई के अधिकारियों ने उन्हें पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी और पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) के नेताओं के भ्रष्टाचार का विवरण दिया था। अभी ये दोनों पार्टियां पीडीएम में शामिल हैं। 
इमरान खान ने कहा- ‘जब उन्होंने मुझे यह बताया, तो मैंने पूछा कि अगर आपको यह सब मामलूम है, तो आपने उन्हें सत्ता में क्यों आने दिया। तब मुझे लगा था कि ये लोग अब कुछ कदम उठाएंगे। लेकिन अफसोस की बात है कि ऐसा नहीं हुआ।’


इमरान खान ने ‘न्यूट्रल्स’ को संबोधित करते हुए पूछा- ‘क्या आप देश को लेकर चिंतित हैं। क्या आपको को मालूम है कि देश किधर जा रहा है।’ पर्यवेक्षकों की राय है कि इन सवालों के साथ इमरान खान ने ‘न्यूट्रल्स’ को जनमत के कठघरे में खड़ा करने की कोशिश की है। जिस समय ये धारणा बन गई है कि सेना का हाथ शहबाज शरीफ सरकार की पीठ पर है और दोनों मिल कर काम कर रहे हैं, इमरान खान ने सीधे ‘न्यूट्रल्स’ पर निशाना साधने का दांव चला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed