{"_id":"5fff90608ebc3e2e750b1f03","slug":"impeachment-donald-trump-said-my-true-supporter-will-never-commit-violence","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाभियोग के बाद ट्रंप बोले, मेरा सच्चा समर्थक कभी भी हिंसा नहीं करेगा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
महाभियोग के बाद ट्रंप बोले, मेरा सच्चा समर्थक कभी भी हिंसा नहीं करेगा
Thu, 14 Jan 2021 05:59 AM IST
Amit Mandal
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: Amit Mandal
Updated Thu, 14 Jan 2021 05:59 AM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैपिटल हिंसा मामले में अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने बुधवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पास किया। उनके खिलाफ प्रतिनिधि सभा ने 232 के मुकाबले 197 वोट से महाभियोग प्रस्ताव पास किया।
वहीं, ट्रंप ने एक बार फिर दोहराया कि वह हिंसा के पक्ष में नहीं हैं। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने को कहा। ट्रंप ने कहा कि भीड़ की हिंसा हर उस चीज के खिलाफ है जिसमें मैं भरोसा करता हूं। मेरा सच्चा समर्थक कभी भी राजनीतिक हिंसा नहीं करेगा, कानूनों की धज्जियां नहीं उड़ाएगा। अगर आप ऐसा कुछ कर रहे हैं तो हमारे आंदोलन का समर्थन नहीं कर रहे हैं, आप हमारे देश पर हमला कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, हमने राजनीतिक हिंसा को काबू से बाहर जाते देखा है, हमने कई दंगे देखे हैं, भीड़, तोड़फोड़ की कार्रवाई देखी है। ये रुकना चाहिए। चाहे आप दाईं तरफ हों या बाईं तरफ हों, डेमोक्रेट हों या रिपब्लिकन, हिंसा का समर्थन नहीं किया जा सकता है।
ट्रंप ने कहा, इसके लिए कोई माफी नहीं है, अमेरिका एक कानून का देश है। पिछले हफ्ते जिन्होंने हमला किया उन्हें कानून की जद में लाया जाएगा। मैंने फेडरल एजेंसी को कानून का पालन कराने के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा है। हम वाशिंगटन डीसी में हजारों नेशनल गार्ड कर्मचारियों को ला रहे हैं ताकि यहां की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

No excuses, no exception, America is a nation of laws. Those who engaged in the attacks last week will be brought to justice: US President Donald Trump https://t.co/3Q5etbUlBd
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) January 13, 2021