{"_id":"6526d8ed735191adbc027066","slug":"idf-claimed-that-terrorists-are-opening-fire-in-israeli-army-uniform-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Israel Hamas War: इस्राइली सेना की वर्दी में हमास के लड़ाकों ने खेला खूनी खेल, आईडीएफ ने जारी किया बयान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Israel Hamas War: इस्राइली सेना की वर्दी में हमास के लड़ाकों ने खेला खूनी खेल, आईडीएफ ने जारी किया बयान
Wed, 11 Oct 2023 10:49 PM IST
आदर्श शर्मा
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, येरुशलम
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, येरुशलम
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Wed, 11 Oct 2023 10:49 PM IST
सार
इस्राइल की आधुनिक सेना और खुफिया एजेंसी भी इस हमलों को भांप नहीं पाई। नतीजा यह रहा कि बड़ी संख्या में इस्राइली लोगों की हमले में मौत हो गई। प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा कि हम ही इस युद्ध का अंत करेंगे।
विज्ञापन
इस्राइल की सेना गश्त करते हुए
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजा पट्टी के आतंकी समूह हमास ने इस्राइल के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया है। शनिवार को हमास के इस्राइल के पवित्र त्योहार के दिन पांच हजार रॉकेट दागे। साथ ही गाजा पट्टी से लगी इस्राइल सरहदों को तबाह कर दिया। जिसके जरिए बंदूकधारी हमास समर्थक इस्राइल के शहरों में घुस गए। जिसके बाद उन्होंने शहरों में मौजूद इस्राइली लोगों पर गोलियों की बौछार की। खूनी खेल में इस्राइल के कई लोग मारे गए। हमास के आतंकियों ने इस्राइल में मौजूद लोगों को बंधक बना लिया। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो इस बात का प्रमाण है कि कैसे हमास ने अपनी दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी हैं।
आधुनिक सेना और खुफिया एजेंसी नहीं भांप पाई खतरा
इस्राइल की आधुनिक सेना और खुफिया एजेंसी भी इस हमलों को भांप नहीं पाई। नतीजा यह रहा कि बड़ी संख्या में इस्राइली लोगों की हमले में मौत हो गई। हमले के बाद इस्राइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने देशवासियों को संबोधित करते हुए यह बयान दिया। उन्होंने कहा, भले ही लड़ाई उन्होंने शुरू की हो, लेकिन इसका अंत हम ही करेंगे। हमास के इस कायराना हरकत का हम मुंहतोड़ जवाब देंगे। जिसके बाद से हमास के ठिकानों पर इस्राइल ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की। गाजा पट्टी में मौजूद हमास के समर्थकों को जान गंवाकर इसकी कीमत चुकानी पड़ी।
दुनियाभर के देशों की उठी नींद
इस्राइल और हमास के युद्ध ने दुनिया भर के देशों की नींद उठा दी है। एक तरफ जहां विश्व यूक्रेन और रूस के युद्ध को झेल रहा था। वहीं इस्राइल और हमास के इस जोरदार युद्ध ने विश्व के लिए भी खतरे की घंटी बजा दी है। हर बार की तरह इस युद्ध में भी दुनिया दो भागों में बंटती नजर आई। कई देश हमास का तो कई इस्राइल के समर्थन में खड़े हो गए हैं। भारत ने भी इस्राइल पर हुए कायराना हमले की निंदा की। मंगलवार को पीएम मोदी और इस्राइल के पीएम नेतन्याहू की फोन पर बात हुई। नेतन्याहू ने वर्तमान की स्थिति पर पीएम मोदी को जानकारी दी। इस्राइल के समर्थक देशों में भारत भी खड़ा है। इस्राइल ने गाजा पट्टी पर हमास से बदला लेने के लिए जमकर रॉकेट दागे।
विज्ञापन
आईडीएफ की वर्दी में थे हमास आंतकी
इस्राइल की सेना आईडीएफ ने हमास के खिलाफ युद्ध को संभाल रखा है। लगातार हमास के ठिकानों को निशाना बनाया जा रहा है। आईडीएफ पैदल सेना, लड़ाकू इंजीनियरिंग और बख्तबंद कोर के जवानों ने 99वें डिवीजन के कमांडिंग ऑफिसर बीजी बराक हीराम और केफिर ब्रिग्रेड के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल यानिव बरोट ने हमास के खिलाफ युद्ध की कमान संभाली हुई है। इनके नेतृत्व में बेरी और रेइम किबुत्जिम में हमास के आतंकी के साथ लड़ाई हुई। लड़ाई में एक चौंकाने वाली चीज सामने आई। आईडीएफ ने दावा किया कि किबुत्जिम बेरी में आतंकवादियों ने इस्राइली सेना (आईडीएफ) की वर्दी पहनी हुई थी। सैनिक की वर्दी पहनकर वे हम पर ही गोलीबारी करने लगे। हालांकि जवाब में बख्तबंद कोर के बलों ने आतंकवादियों पर टैंक से गोले दागे।उनके मौजूदा सैनिक अड्डों को भी तबाह कर दिया। इस दौरान कई आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया गया।
हमास के दो शीर्ष नेता मार गिराए
इस्राइली वायुसेना ने मंगलवार को कहा कि उसने हमास के दो शीर्ष नेताओं को मार गिराया है। इनमें एक गाजा में हमास प्रशासन के वित्त मंत्री जवाद अबू शमाला और राजनीतिक ब्यूरो के वरिष्ठ सदस्य जकारिया अबू मामेर शामिल है। शमाला हमास के लिए धन एकत्र करने के साथ गाजा पट्टी के अंदर और बाहर आतंकी हमले कराता था। मामेर गाजा पट्टी से संबंधित फैसले लेने के लिए जिम्मेदार था। वह याह्या सिनवार का करीबी था, जो गाजा पट्टी में हमास का प्रमुख फलस्तीनी नेता है। इस्राइली सेना के ब्रिगेडियर जनरल डैन गोल्डफस ने मंगलवार को रिपोर्टरों को बताया कि हमास के हमले में मरने वालों की संख्या 1,000 से अधिक हो गई है। उन्होंने यह भी कहा कि इस्राइल की जवाबी कार्रवाई में गाजा में भी 830 लोग मारे गए हैं।
इस्राइल में हमास के हमलों से 1200 से ज्यादा की मौत हुई है तो वहीं गाजा पट्टी में इस्राइली वायुसेना के वार से 900 से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। लेकिन इस्राइल और हमास के बीच युद्ध अभी भी जारी है। लगातार एक-दूसरे पर जमकर रॉकेट दागे जा रहे हैं।