फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IAF team in France to review Rafale project more Rafale aircraft will come soon in india

भारतीय वायुसेना के अधिकारी फ्रांस पहुंचे, जल्द भारत आएंगे और राफेल विमान

Thu, 15 Oct 2020 05:10 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Thu, 15 Oct 2020 05:10 PM IST
सार

  •  राफेल विमानों की दूसरी खेप अगले चार हफ्तों में भारत पहुंच सकती है
  • भारतीय वायुसेना के अधिकारी राफेल परियोजना की समीक्षा के लिए फ्रांस पहुंचे

विज्ञापन
IAF team in France to review Rafale project more Rafale aircraft will come soon in india
राफेल एयरक्राफ्ट - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

चीन से जारी तनाव के बीच राफेल लड़ाकू विमानों के आने से भारत की ताकत में इजाफा माना जा रहा है। राफेल लड़ाकू विमानों की दूसरी खेप जल्द भारत पहुंचने की उम्मीद है। इसके चलते भारतीय वायुसेना के अधिकारियों का एक दल राफेल परियोजना की समीक्षा करने के लिए फ्रांस पहुंच गया है। वायुसेना के अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


वायुसेना अधिकारियों ने बताया कि राफेल विमानों की दूसरी खेप अगले चार हफ्तों में भारत पहुंच सकती है। बता दें कि फ्रांस ने भारत को राफेल लड़ाकू विमानों की पहली खेप सौंप दी। पांच राफेल विमानों 29 जुलाई को भारत पहुंच चुके हैं, जिन्हें 10 सितंबर को एक औपचारिक कार्यक्रम के दौरान भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया था। इन विमानों को पश्चिम बंगाल में स्थित कलईकुंडा एयरफोर्स स्टेशन पर तैनात किया जाएगा, जो चीन से लगती पूर्वी सीमा की रखवाली करेंगे। भारत सरकार ने वायुसेना की ताकत बढ़ाने के लिए चार साल पहले 36 राफेल विमान खरीने के लिए फ्रांस के साथ 59,000 करोड़ रुपये का सौदा किया था।
विज्ञापन


भारतीय वायुसेना की कई टीमों ने फ्रांस का दौरा किया :
अधिकारियों ने कहा कि भारतीय वायुसेना (IAF) की कई टीमों ने जनवरी से अब तक फ्रांस का दौरा किया। भारतीय वायुसेना की राफेल परियोजना प्रबंधन टीम का पेरिस में एक कार्यालय है, जिसका नेतृत्व एक समूह कप्तान-रैंक अधिकारी करता है। टीम को उत्पादन समयरेखा के साथ-साथ चालक दल के समन्वय प्रशिक्षण का काम सौंपा जाता है। उन्होंने बताया कि विशेषज्ञों की एक टीम वायुसेना के सहायक प्रमुख (परियोजनाओं) के नेतृत्व में पायलट और तकनीशियनों के प्रशिक्षण के लिए इस सप्ताह की शुरुआत में फ्रांस पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्रांस में आईएएफ  पायलट प्रशिक्षण ले रहे : 
वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने 5 अक्तूबर को कहा था कि सभी 36 राफेल लड़ाकू विमान वर्ष 2023 तक भारत आ जाएंगे। फ्रांस ने 10 राफेल लड़ाकू विमान भारत को सौंप दिए हैं, जिनमें से पांच अभी फ्रांस में ही हैं। इनमें भारतीय वायुसेना के पायलटों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed