फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   IAF's Sarang helicopter display team working hard for aerobatics display at Singapore Airshow 2024

IAF: सिंगापुर में दम दिखाने को 'सारंग' कर रही जी-तोड़ मेहनत, हवा में दिखेंगे ऐसे कारनामे कि आप रह जाएंगे दंग

Fri, 23 Feb 2024 01:23 PM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 23 Feb 2024 01:23 PM IST
सार

चांगी प्रदर्शनी केंद्र में 20-25 फरवरी तक आयोजित होने वाले पांच दिवसीय एयरशो में 50 से अधिक देशों और क्षेत्रों की 1,000 से अधिक कंपनियां भाग लेंगी।

विज्ञापन
IAF's Sarang helicopter display team working hard for aerobatics display at Singapore Airshow 2024
सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम अपना करतब दिखाएगी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिंगापुर के आसमान में भारत की सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम अपना करतब दिखाएगी। ये हेलीकॉप्टर हवा में ऐसे कारनामें करेंगे, जिसे देख दर्शक हैरान हो जाएंगे। भारतीय वायुसेना (आईएएफ) की सारंग एरोबेटिक टीम सिंगापुर में अपने साहस का प्रदर्शन करने के लिए जी-जान से मेहनत कर रही है। वह अगले सप्ताह आयोजित होने वाले सिंगापुर एयरशो-2024 में अपने शानदार ‘एयरोबेटिक्स’ (हवाई जहाज की कलाबाजी) का प्रदर्शन करने के लिए तैयार है। 

विज्ञापन


50 से अधिक देश लेंगे भाग
आयोजकों के मुताबिक चांगी प्रदर्शनी केंद्र में 20-25 फरवरी तक आयोजित होने वाले पांच दिवसीय एयरशो में 50 से अधिक देशों और क्षेत्रों की 1,000 से अधिक कंपनियां भाग लेंगी। इस विशाल एयरशो में सारंग हेलीकॉप्टर प्रदर्शनी टीम के 71 कर्मियों की एक टीम पांच उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर (एएलएच) ‘ध्रुव’ के साथ भाग लेगी। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा डिजाइन और परिकल्पित ‘ध्रुव’ हेलीकॉप्टर सभी प्रकार के मौसम में काम करने के अलावा कई तरह के मिशन में कार्य करने में सक्षम है।
विज्ञापन


सिंगापुर में आकर सम्मानित महसूस कर रही टीम
सारंग के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) और ग्रुप कैप्टन आशीष मोघे ने शुक्रवार को कहा, 'सारंग की टीम दुनिया के सबसे बड़े एयरशो में से एक में भारतीय वायु सेना का प्रतिनिधित्व करने के लिए सिंगापुर में आकर सम्मानित महसूस कर रही है। 71 सदस्यीय दल शानदार प्रदर्शन करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


12 फरवरी को पहुंची थी 
बता दें, भारतीय वायुसेना की सारंग एरोबेटिक टीम 12 फरवरी को सिंगापुर पहुंच गई थी। यहां मंगलवार और बुधवार को अपना अभ्यास प्रदर्शन किया। खास बात यह है कि इस टीम का पहला अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन साल  2004 में सिंगापुर में ही एशियाई एयरोस्पेस एयरशो में हुआ था। 

संबंधों को और मजबूत करने का प्रयास
भारत और सिंगापुर के बीच गहरे सांस्कृतिक और रक्षा संबंधों पर प्रकाश डालते हुए कैप्टन मोघे ने कहा, 'हम इन संबंधों को और मजबूत करने और इस समृद्ध शहर के नागरिकों के दिलों को जीतने के लिए आए हैं।' इसके अलावा उन्होंने बताया कि सारंग के चुनौतीपूर्ण युद्धाभ्यास डॉल्फिन लीप, क्रॉस ओवर ब्रेक, डबल एरो क्रॉस, मेश, लेवल क्रॉस, सारंग हार्ट और सारंग स्प्लिट हैं।


कैप्टन मोघे ने कहा कि दुनिया भर में केवल कुछ ही हेलीकॉप्टर प्रदर्शन टीमें मिलेंगी। यही सारंग एरोबेटिक टीम को कुछ अलग बनाता है।

2003 में हुई थी टीम की स्थापना
सारंग' भारतीय वायु सेना का हेलीकॉप्टर एयर डिस्प्ले टीम है, जिसमें पांच संशोधित एचएएल ध्रुव हेलीकॉप्टर शामिल हैं, जिन्हें एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर के रूप में भी जाना जाता है। इस टीम की स्थापना अक्टूबर 2003 में हुई थी। इसका पहला प्रदर्शन 2004 में सिंगापुर में एशियन एयरोस्पेस शो में हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed