{"_id":"5d759c6d8ebc3e017b4be4f0","slug":"iaea-deputy-chief-arrives-in-tehran-for-nuclear-talks","type":"story","status":"publish","title_hn":"परमाणु निगरानी पर चर्चा के लिए ईरान पहुंचे अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के प्रमुख ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
परमाणु निगरानी पर चर्चा के लिए ईरान पहुंचे अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के प्रमुख
Mon, 09 Sep 2019 05:57 AM IST
संदीप भट्ट
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
Published by: संदीप भट्ट
Updated Mon, 09 Sep 2019 05:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था के कार्यवाहक प्रमुख कॉर्नेल फेरूता रविवार को तेहरान पहुंचे, जहां वह ईरान के अधिकारियों उच्च स्तरीय वार्ता करेंगे। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) प्रमुख के दौरे से एक दिन पहले ईरान ने घोषणा की थी कि वह 2015 परमाणु समझौते के तहत अपनी प्रतिबद्धताओं को कम करने को लेकर नया कदम उठाएगा।
विज्ञापन
रोमानिया के राजनयिक फेरूता ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन के प्रमुख अली अकबर सलेही, विदेश मंत्री मोहम्मद जावेद जरीफ और सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली शामखानी से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
फेरूता की यात्रा ईरान के साथ चल रही बातचीत का ही हिस्सा है, जिसमें परमाणु समझौते के तहत ईरान में सत्यापन करना और निगरानी करना शामिल है। इस समझौते ने ईरान को आर्थिक पाबंदियों से राहत दी थी। इसके बदले ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम सीमित करने पर सहमत हुआ था।
विज्ञापन