फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Honda car company made a device which Sound Sitter lulls fussy children with engine noises

रोते हुए बच्चों को हंसाने के लिए बाजार में आया साउंड सिटर स्मार्ट डिवाइस

Fri, 28 Dec 2018 05:41 PM IST
पूजा मेहरोत्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: पूजा मेहरोत्रा Updated Fri, 28 Dec 2018 05:41 PM IST
विज्ञापन
Honda car company made a device which Sound Sitter lulls fussy children with engine noises
honda sound sitter

अब रोते हुए बच्चे को चुप कराना थोड़ा आसान होगा। जापान की कार निर्माता कंपनी होंडा ने एक ऐसी डिवाइस बनाई है, जिसकी आवाज से रोते हुए बच्चों को चुप कराया जा सकता है। कंपनी ने इसे 'साउंड सिटर डिवाइस' नाम दिया गया है। 

विज्ञापन


होंडा ने डिवाइस को इस तरह से बनाया है कि यह कार में फिट हो सकती है। लोग इसे सार्वजनिक जगहों पर भी ले जा सकते हैं। कंपनी ने इस डिवाइस की आवाज के लिए 37 से अधिक कारों में टेस्ट किया है। यह डिवाइस  कई तरह की सिविक मॉडल, एकॉर्ड और इंटेग्रास पर टेस्ट किया गया है और पाया गया कि एनएसएक्स इंजन पर सबसे अधिक यह डिवाइस सूट कर रही है। लेकिन जब शोधकर्ताओं ने नवजात से लेकर छह महीने और  डेढ़ साल तक के बच्चों पर शोध किया गया और पाया गया कि रोने के दौरान 12 बच्चों में से 11 बच्चे जहां शांत हो गए वहीं 7 नवजातों के दिल की धड़कन भी कम हो गई।
विज्ञापन

  
अपनी वेबसाइड में होंडा ने लिखा है कि शोद के दौरान डिवाइस की आवाज ने लगभग सभी नवजातों को चुप करा दिया। यही नहीं वह इसकी आवाज सुनकर हंसने और मुस्कुराने लगे। कंपनी ने यह भी लिखा है कि यह आवाज कुछ वैसी है जैसी बच्चा मां के गर्भ में यह आवाज सुनाई देती है। फिलहाल कंपनी की खिलौने के रूप में इसे बाजार में उतारने की कोई योजना नहीं है।  यह डिवाइस ऑनलाइन मौजूद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह डिवाइस स्मार्टफोन से एक्टिवेट हो जाती है। रिपोर्ट के मुताबिक, जापान में सार्वजनिक जगहों पर बच्चों के रोने से लोग परेशान हो जाते हैं। वे बच्चों का रोना पसंद नहीं करते। इस वजह से जापानी मांएं भी बच्चों के रोने पर शर्मिंदगी महसूस करती हैं। इस समस्या से निजात पाने के लिए कंपनी ने यह डिवाइस डेवलप की है।


सिर्फ होंडा ही नहीं बल्कि रोने वाले बच्चों को चुप कराने के लिए कई कंपनियां इस तरह का डिवाइस बनाने की कोशिश में जुटी हुई हैं। फोर्ड ने भी बेबी क्राइब प्रोटोटाइप लांच किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed