{"_id":"5e2f0e6e8ebc3e4b494cb813","slug":"hindu-bride-abducted-and-converted-to-islam-forcibly-married-to-muslim-in-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में हिंदू लड़की का मंडप से अपहरण कर जबरन कराई शादी, पुलिस ने की मदद","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान में हिंदू लड़की का मंडप से अपहरण कर जबरन कराई शादी, पुलिस ने की मदद
Mon, 27 Jan 2020 09:53 PM IST
देव कश्यप
एएनआई, सिंध
एएनआई, सिंध
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 27 Jan 2020 09:53 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
पाकिस्तान में हिंदू अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न लगातार जारी है। ताजा मामला उनकी स्थिति को बयां करने के लिए काफी है। पाकिस्तान के सिंध में एक हिंदू महिला को जबरन शादी के मंडप से अगवा कर लिया गया, फिर उसका धर्म परिवर्तन कर जबरन एक मुस्लिम शख्स के साथ निकाह करा दिया गया। इसमें सबसे बड़ी बात यह है कि पुलिस ने इन सभी मामलों में मुस्लिम शख्स का साथ दिया।
विज्ञापन
पीड़ित लड़की का नाम भारती बाई है कराची से करीब 215 किलोमीटर दूर सिंध प्रांत के मटियारी जिले में स्थित हाला शहर से शादी समारोह के दौरान लोगों के एक समूह ने अगवा कर लिया उसके बाद सकी शादी शाहरुख गुल नाम के शख्स से कर दी गई। लेकिन अधिकारियों ने अपहरणकर्ताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने दुल्हन को जबरन ले जाने में पुरुषों की मदद की। अमेरिका स्थित सिंधी फाउंडेशन ने कहा कि हर साल 12 से 28 साल की उम्र की लगभग 1,000 युवा सिंधी हिंदू लड़कियों का अपहरण कर लिया जाता है और जबरन शादी कर दी जाती है।
विज्ञापन
पाकिस्तान में ऐसी कई घटनाएं नियमित रूप से सामने आती हैं जहां देश के अल्पसंख्यक समुदाय की लड़कियों मुख्य रूप से हिंदू, सिख और ईसाई को जबरन इस्लाम में परिवर्तित कर दिया जाता है और मुस्लिम पुरुषों से शादी कर दी जाती है।
पिछले कुछ महीनों में, देश में अल्पसंख्यकों की दयनीय स्थिति को उजागर करने के लिए कई घटनाएं सामने आई हैं। पिछले साल अगस्त में 19 वर्षीय जगजीत कौर कई दिनों तक गायब रही थी। बाद में, यह पता चला था कि अपहरणकर्ताओं ने उसकी एक मुस्लिम व्यक्ति से जबरन शादी कर दी थी।
गुरुद्वारा तंबू साहिब के एक ग्रन्थि (पुजारी) भगवान सिंह की बेटी, जिसे बंदूक की नोक पर इस्लाम में परिवर्तित किया गया था। इस घटना ने पूरे भारत में कई राजनीतिक नेताओं के साथ हंगामा मचाया था ऐसे अपराधों में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी।