{"_id":"5f36354e8ebc3e4ad6109a44","slug":"hillary-clinton-says-that-she-hope-kamala-harris-gets-less-sexist-media-coverage","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमला हैरिस के समर्थन में आईं हिलेरी, कहा- उम्मीद है उन्हें लिंगभेद का कम सामना करना पड़ेगा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कमला हैरिस के समर्थन में आईं हिलेरी, कहा- उम्मीद है उन्हें लिंगभेद का कम सामना करना पड़ेगा
Fri, 14 Aug 2020 12:25 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 14 Aug 2020 12:25 PM IST
विज्ञापन
हिलेरी क्लिंटन
- फोटो : सोशल मीडिया
अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से भारतीय मूल की कमला हैरिस को उप राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाया गया है। गुरुवार को हिलेरी क्लिंटन ने कमला हैरिस का समर्थन किया। क्लिंटन ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि साल 2016 में उनके मुकाबले कमला हैरिस को कम लिंगभेदी मीडिया कवरेज का सामना करना पड़े।
विज्ञापन
पूर्व अमेरिकी विदेश सचिव हिलेरी ने कहा, 'मुझे अब भी उम्मीद है, खास कर रमला को लेकर कि राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति की दौड़ में शामिल महिलाओं की मीडिया कवरेज कम लिंगभेदी और कम सनसनीखेज होगी।' हिलेरी ने यह बात एक समाचार संगठन की ओर से आयोजित ऑनलाइन कार्यक्रम में कही।
विज्ञापन
राष्ट्रपति पद के लिए ट्रंप के खिलाफ डेमोक्रेट उम्मीदवार जो बाइडेन ने कमला को अपना रनिंग मेट यानी उप राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुना है। हैरिस (55) इस समय अमेरिका के कैलिफोर्निया से सीनेटर हैं। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा भी हैरिस की सराहना करते रहे हैं और उन्हें पथ-प्रदर्शक बताते रहे हैं।
विज्ञापन
ऐसा पहली बार हुआ है, जब कोई अश्वेत महिला देश की किसी बड़ी पार्टी की ओर से उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनी है। यदि हैरिस उपराष्ट्रपति बन जाती हैं, तो वह इस पद पर काबिज होने वाली अमेरिका की पहली महिला होंगी और देश की पहली भारतीय-अमेरिकी और अफ्रीकी-अमेरिकी उपराष्ट्रपति होंगी।