Helicopter Crash: नेपाल में हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, काठमांडू से उड़ने के बाद पहाड़ी से टकराया; पांच की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल में बुधवार को काठमांडू के उत्तर-पश्चिम में पर्वतीय क्षेत्र में एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दौरान कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी पीटीआई ने मीडिया रिपोर्ट के हवाले से बताया कि पुलिस ने नुवाकोट के शिवपुरी ग्रामीण नगर पालिका के वार्ड नंबर सात में दुर्घटनास्थल से पांच शव बरामद किए हैं। जान गंवाने वालों में चार चीनी पर्यटक भी शामिल हैं। पायलट की पहचान अरुण मल्ला के रूप में हुई है दुर्घटना 24 जुलाई को त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सौर्य एयरलाइंस के विमान दुर्घटना के कुछ ही सप्ताह बाद हुई। हादसे में विमान में सवार 18 लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें कैप्टन ही जीवित बचे थे।
#WATCH | An Air Dynasty helicopter has crashed in Nepal's Nuwakot District.
विज्ञापन
Four Chinese nationals were on board as per the details from the helicopter company pic.twitter.com/GUlmMeFkFYविज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 7, 2024
हादसे के समय ‘एयर डायनेस्टी हेलिकॉप्टर, 9एन-एजेडी’ काठमांडू से रसुवा जा रहा था। हेलिकॉप्टर ने दोपहर 1:54 बजे काठमांडू से उड़ान भरी थी, लेकिन उड़ान भरने के तीन मिनट बाद ही इसका संपर्क टूट गया। पुलिस के एक अधिकारी के हवाले से बताया गया कि दुर्घटनास्थल से दो पुरुषों, एक महिला और पायलट के शव बरामद किए गए हैं। एक शव के बुरी तरह जल जाने के कारण उसकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।