{"_id":"667cde2366db684ec50da18c","slug":"heavy-rain-in-nepal-landslide-lightening-flood-monsoon-home-ministry-news-in-hindi-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश से तबाही, 14 लोगों की मौत; लामजमग में भूस्खलन की वजह से बह गए तीन घर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश से तबाही, 14 लोगों की मौत; लामजमग में भूस्खलन की वजह से बह गए तीन घर
Thu, 27 Jun 2024 09:39 AM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
Published by: श्वेता महतो
Updated Thu, 27 Jun 2024 09:39 AM IST
सार
नेपाल के गृह मंत्रालय के अनुसार, मानसून के शुरू होने के बाद भारी बारिश और भूस्खलन के कारण अबतक 27 लोगों की मौत हो चुकी है। इस दौरान 13 लोगों की मौत बिजली गिरने से हुई।
विज्ञापन
नेपाल में भारी बारिश
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेपाल में पिछले 24 घंटों में भारी बारिश, भूस्खलन और बिजली गिरने के कारण 14 लोगों की मौत हो गई। भूस्खलन के कारण कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच की मौत बिजली गिरने से हुई। वहीं बाढ़ के कारण एक की जान चली गई। लामजमग जिले में रात भर हुए भूस्खलन में तीन घर बह गए। जिला प्रशासक बुद्ध बहादुर गुरुंग ने इसकी जानकारी दी।
राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीआरएमए) के प्रवक्ता दीजन भट्टाराई ने कहा, "26 जून को हमने 44 मामले दर्ज किए, जिसमें 14 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। आठ की मौत भूस्खलन के कारण, बिजली गरजने से पांच की मौत और बाढ़ में डूबने से एक की मौत हो गई। भूस्खलन के कारण दो लोग लापता हो गए, जबकि अन्य 10 घायल है।"
नेपाल के गृह मंत्रालय के अनुसार, मानसून के शुरू होने के बाद भारी बारिश और भूस्खलन के कारण अबतक 27 लोगों की मौत हो चुकी है। इस दौरान 13 लोगों की मौत बिजली गिरने से हुई। मानसून के कारण 33 जिले बुरी तरह से प्रभावित हो गए। 17 दिन में अबतक बारिश से जुड़ी 147 घटनाएं दर्ज की जा चुकी है। बता दें कि हर साल नेपाल में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण सैकड़ों लोगों की मौत होती है। हालांकि, यह पर्वतीय क्षेत्रों वाले देशों के लिए आम है।