{"_id":"5f3031698ebc3e3ca2706323","slug":"heavy-devastation-due-to-monsoon-in-pakistan-around-50-people-died-in-three-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में मॉनसून से भारी तबाही, तीन दिनों में करीब 50 लोगों की गई जान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान में मॉनसून से भारी तबाही, तीन दिनों में करीब 50 लोगों की गई जान
Sun, 09 Aug 2020 10:54 PM IST
Rajeev Rai
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 09 Aug 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान में बाढ़ ने मचाई तबाही (फाइल फोटो)
- फोटो : Reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में लगातार हो रही बारिश और प्रभावी मॉनसून की वजह से पिछले तीन दिनों में यहां करीब 50 लोगों की मौत हुई है। पाकिस्तान के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, पिछले तीन दिनों में उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में 19, दक्षिणी सिंध प्रांत में 12, पंजाब प्रांत में आठ और देश के उत्तरी गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में 10 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
बारिश ने यहां लगभग 100 घरों को नुकसान पहुंचाया और बाढ़ की वजह से मुख्य नहर क्षतिग्रस्त हो गई। नहर के बढ़ते जलस्तर की वजह से सिंध प्रांत के गांवों में बाढ़ आ गई। इसके बाद लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए रविवार को सिंध में बाढ़ प्रभावित जिले में नावों के साथ सैनिकों को लगाया गया। सेना ने रविवार को कहा कि उसने सिंध में दादू जिले के 100 से अधिक लोगों को बचाया।
विज्ञापन
बता दें कि हर साल, पाकिस्तान के कई शहर वार्षिक मॉनसून से निपटने के लिए संघर्ष करते हैं। यहां मॉनसून का मौसम जुलाई से सितंबर तक चलता है, जिसमें तेज बहाव वाली उफनती नदियों की वजह से फसलों और बुनियादी ढांचे को काफी नुकसान पहुंचता है।
विज्ञापन
यहां पिछले हफ्ते भारी बारिश शुरू हुई और रविवार को लाहौर के पूर्वी इलाके में सड़कों पर पानी भर गया। इसने विशेष रूप से सिंध प्रांत की राजधानी कराची में पिछले सप्ताह सामान्य जीवन को बाधित किया, जहां सीवेज की वजह से अधिकांश सड़कों पर बाढ़ की स्थिति हो गई। इसके बाद पाक के प्रधानमंत्री इमरान खान ने सेना को स्थिति संभालने में अधिकारियों की सहायता करने का आदेश दिया।