फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Has Joe Biden offer Vladimir Putin 20 Percent of Ukraine to end war, White House says

Russia-Ukraine War: क्या बाइडन ने पुतिन को यूक्रेन के 20% हिस्से की पेशकश की? रिपोर्ट को व्हाइट हाउस ने नकारा

Fri, 03 Feb 2023 03:30 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 03 Feb 2023 03:30 PM IST
सार

सीआईए के एक अधिकारी ने न्यूजवीक को बताया कि वह रिपोर्ट जिसमें कहा गया है कि यूक्रेन में युद्ध पर सीआईए निदेशक विलियम बर्न्स ने जनवरी में मॉस्को की एक गुप्त यात्रा की थी और वहां एक शांति प्रस्ताव रखा गया था यह पूरी तरह गलत है।

विज्ञापन
Has Joe Biden offer Vladimir Putin 20 Percent of Ukraine to end war, White House says
पुतिन और बाइडन(फाइल) - फोटो : Social Media

विस्तार

रूस और यूक्रेन युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बारे में जो खुलासा हुआ है वह बेहद चौंकाने वाला है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक युद्ध से परेशान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन को यूक्रेन के 20 फीसदी हिस्से की पेशकश की थी। हालांकि, व्हाइट हाउस ने इसे सिरे से खारिज कर दिया है। सीआईए के एक अधिकारी ने न्यूजवीक को बताया कि वह रिपोर्ट जिसमें कहा गया है कि CIA के निदेशक विलियम बर्न्स ने जनवरी में मॉस्को की एक गुप्त यात्रा की थी और वहां एक शांति प्रस्ताव रखा गया था, यह पूरी तरह से गलत है। यह खबर बिल्कुल निराधार है।

विज्ञापन


क्या है मामला?
वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट में दावा किया गया कि CIA के निदेशकों ने कीव में यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मिलने और जानकारी देने के लिए गुप्त रूप से यात्रा की।  बाद में NZZ ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि CIA निदेशक विलियम बर्न्स देशों के बीच शांति समझौते की दलाली करने का प्रयास कर रहे थे लेकिन कीव और मॉस्को दोनों ने कथित तौर पर प्रस्ताव को खारिज कर दिया। प्रस्ताव में यूक्रेन के लगभग 20 प्रतिशत क्षेत्र" की पेशकश की गई थी, लेकिन कीव ने प्रस्ताव को सिरे से नकार दिया  क्योंकि वे अपने क्षेत्र को विभाजित करने के लिए तैयार नहीं हैं। जबकि रूस ने कहा कि वे वैसे भी लंबे समय में चल रहे युद्ध को जीतेंगे ही।
विज्ञापन


एंटनी ब्लिंकन और लॉयड ऑस्टिन ने रूस के सामने झुकने से किया इनकार
विलियम बर्न्स और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, जेक सुलिवन ने कहा कि युद्ध को जल्दी से समाप्त करना चाहते थे ताकि वे चीन पर ध्यान केंद्रित कर सकें। जबकि राज्य सचिव एंटनी ब्लिंकन और रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन रूस के सामने नहीं झुकना चाहते थे। दोनों ने नियम-आधारित शांति व्यवस्था और यूक्रेन के लिए बड़े पैमाने पर सैन्य समर्थन का आह्वान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed