फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Harshvardhan Shringla Said: Indias priority to provide Covid19 vaccine to Nepal

कोविड-19 का टीका नेपाल को मुहैया कराना भारत की प्राथमिकता : हर्षवर्धन शृंगला

Sat, 28 Nov 2020 02:17 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, काठमांडो
एजेंसी, काठमांडो Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 28 Nov 2020 02:17 AM IST
विज्ञापन
Harshvardhan Shringla Said: Indias priority to provide Covid19 vaccine to Nepal
विदेश सचिव हर्षवर्द्धन शृंगला

विदेश सचिव हर्षवर्धन शृंगला ने शुक्रवार को कहा कि कोविड-19 का टीका आने के बाद पड़ोसी देश नेपाल को मुहैया कराना भारत की प्राथमिकता होगी। हिमालयी राष्ट्र के साथ मजबूत सहयोगात्मक संबंधों पर जोर देते हुए उन्होंने वहां के लोगों को यह आश्वासन दिया और कहा कि भारत खुद को नेपाल का सबसे अहम दोस्त और विकास साझेदार के रूप में देखता है। सीमा विवाद के चलते द्विपक्षीय संबंधों में तनाव के बीच वह नेपाल के विदेश सचिव भरत राज पौडयाल के न्यौते पर नेपाल की अपनी पहली दो दिवसीय यात्रा पर यहां पहुंचे हैं।

विज्ञापन


हर्षवर्धन शृंगला ने कहा, हिमालयी राष्ट्र सबसे अहम दोस्त और विकास साझेदार
शृंगला ने एशियन इंस्टीयूट ऑफ डिप्लोमैसी एंड इंटरनेशनल अफेयर्स द्वारा आयोजित एक चर्चा में कहा, भारत कोरोना के टीके की उपलब्धता की दहलीज पर खड़ा है। दुनिया में टीकों के सबसे बड़े विनिर्माता के तौर पर भारत इस प्रयास में अग्रिम कतार में है। हमारे पास कम से कम पांच टीके परीक्षण के उन्नत चरणों में है।  मैं नेपाल के लोगों को आश्वासन देना चाहूंगा कि एक बार टीका आ जाये, फिर नेपाल की जरूरत पूरी करना हमारे लिए प्राथमिकता होगी। 
विज्ञापन


25 मिनट के भाषण में उन्होंने यह भी कहा कि ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ की हमारी आकांक्षाएं और ‘समृद्ध नेपाल एवं सुखी नेपाल’ के आपके लक्ष्य एक दूसरे के माफिक हैं। नेपाल के साथ भारत का संबंध चार स्तंभों विकास सहयोग, मजबूत कनेक्टिविटी, बुनियादी ढांचे में विस्तार और आर्थिक परियोजनाओं पर टिका है। हम नेपाल की प्राथमिकता के लिए काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


3 स्कूलों का उद्घाटन किया
शृंगला ने नेपाल के गोरखा जिले में भारत की सहायता से निर्मित तीन स्कूलों का उद्घाटन किया। यह जिला 2015 में आए भूकंप का केंद्र था। विदेश मंत्रालय ने स्कूल के उद्घाटन कार्यक्रम का एक वीडियो भी ट्वीट किया। विदेश सचिव ने मनंग जिले में भारत की सहायता से पुनरुद्धार किये गए एक बौद्ध मठ का भी उद्घाटन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed