फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   H-1B Bill introduced in US Parliament to reform visa system foreign outsourcing companies misuse the program will be banned

एच-1बी : अमेरिकी संसद में वीजा प्रणाली सुधार को लेकर बिल पेश, कार्यक्रम का दुरुपयोग करने वाली विदेशी आउटसोर्सिंग कंपनियों पर लगेगी रोक

Fri, 04 Mar 2022 12:06 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 04 Mar 2022 12:06 AM IST
सार

अमेरिकी सांसदों ने दावा किया कि ‘एच-1बी और एल-1 वीजा सुधार विधेयक’ से धोखाधड़ी और दुरुपयोग रुकेगा, अमेरिकी कर्मचारयों व वीजा धारकों के हितों की रक्षा होगी तथा विदेशी कर्मचारियों की नियुक्ति में ज्यादा पारदर्शिता आएगी। यह विधेयक अमेरिकी सीनेट की न्यायिक समिति के अध्यक्ष डिक डर्बिन और रैंकिंग सदस्य चक ग्रासली ने पेश किया।

विज्ञापन
H-1B Bill introduced in US Parliament to reform visa system foreign outsourcing companies misuse the program will be banned
अमेरिकी संसद में वीजा प्रणाली सुधार को लेकर बिल पेश। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिकी संसद में एच-1बी और एल-1 वीजा प्रणाली में समग्र सुधार के लिए द्विदलीय सांसदों के समूह ने एक विधेयक पेश किया है। सांसदों का तर्क है कि इससे अमेरिकी कर्मचारियों के हितों की रक्षा होगी और उन विदेशी आउटसोर्सिंग कंपनियों पर लगाम लगेगी, जो इस वीजा कार्यक्रम का दुरुपयोग करते हुए योग्य अमेरिकियों को उच्च दक्षता वाली नौकरियों से वंचित रखते हैं। 

विज्ञापन


सांसदों ने दावा किया कि ‘एच-1बी और एल-1 वीजा सुधार विधेयक’ से धोखाधड़ी और दुरुपयोग रुकेगा, अमेरिकी कर्मचारयों व वीजा धारकों के हितों की रक्षा होगी तथा विदेशी कर्मचारियों की नियुक्ति में ज्यादा पारदर्शिता आएगी। यह विधेयक अमेरिकी सीनेट की न्यायिक समिति के अध्यक्ष डिक डर्बिन और रैंकिंग सदस्य चक ग्रासली ने पेश किया। सांसद रिचर्ड ब्लूमेंथल, टॉमी ट्यूबरविले, शेरोड ब्राउन, बिल हैगर्टी और बर्नी ने विधेयक सह-प्रायोजित किया है।
विज्ञापन


एच-1बी और एल-1 वीजा सुधार अधिनियम के लिए पहली बार एच-1बी के वार्षिक आवंटन को प्राथमिकता दी जाएगी। नई प्रणाली यह सुनिश्चित करेगी कि देश में शिक्षित सर्वश्रेष्ठ और प्रतिभाशाली छात्रों को एच-1बी के लिए वरीयता मिले। इसमें अन्य अमेरिकी उन्नत डिग्री धारकों को भी प्राथमिकता मिलेगी, जिन्हें उच्च वेतन दिया जा रहा है और जिनके पास मूल्यवान कौशल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी श्रमिकों के प्रतिस्थापन पर लगेगी रोक
नया कानून स्पष्ट रूप से एच-1बी या एल-1 वीजा धारकों द्वारा अमेरिकी श्रमिकों के प्रतिस्थापन पर रोक लगाता है। यह स्पष्ट करता है कि समान रूप से नियोजित अमेरिकी श्रमिकों की काम करने की स्थिति एच-1बी श्रमिकों सहित एच-1बी कार्यकर्ता की भर्ती से प्रतिकूल रूप से प्रभावित नहीं हो सकती है। डर्बिन ने कहा, वीजा कार्यक्रमों में सुधार अमेरिका की खराब आव्रजन प्रणाली को ठीक करने के लिए जरूरी है।

अतिरिक्त कर्मियों की नियुक्ति रुकेगी
मौजूदा विधेयक 50 से अधिक कर्मचारियों वाली उन अमेरिकी कंपनियों को अतिरिक्त एच-1बी कर्मचारियों की नियुक्ति से रोकेगा, जिनमें से कम से कम आधे एच-1बी या एल-1 धारक हैं। बिल अमेरिकी श्रम विभाग को कार्यक्रम की आवश्यकताओं के अनुपालन की समीक्षा करने, जांच करने और ऑडिट करने के साथ-साथ धोखाधड़ी या अपमानजनक आचरण को दंडित करने का अधिकार देता है। 


भारत के लिए अहम है वीजा
एच1-बी वीजा एक गैर-आव्रजन वीजा है, जो अमेरिकी कंपनियों को विशेष दक्षता वाली नौकरियों में विदेशी कर्मचारियों की नियुक्ति का अधिकार देता है। अमेरिकी प्रौद्योगिकी कंपनियां भारत और चीन जैसे देशों से हुनरमंद कर्मचारियों की नियुक्ति करने के लिए इस वीजा पर निर्भर हैं। एच-1बी वीजा भारतीयों सहित अन्य विदेशी पेशेवरों के बीच सबसे अधिक मांग वाला कार्य वीजा है। वहीं, एल-1 वीजा भी एक गैर-आव्रजन वीजा है, जो एल-1 स्तर पर कार्य के लिए दिया जाता है। यह अपेक्षाकृत कम समय के लिए वैध होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed