फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gulalai Ismail on non-bailable warrant issued against her, Things Pak courts do to appease ISI

गैर जमानती वारंट पर बोलीं गुलालाई इस्माइल, यह पाक अदालतों का आईएसआई को खुश करने का तरीका

Thu, 03 Oct 2019 04:22 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 03 Oct 2019 04:22 AM IST
सार

  • 21 अक्तूबर कर नहीं पेश होतीं तो शुरू होगी 'घोषित अपराधी' घोषित करने की प्रक्रिया
  • इस्माइल गुलालाई ने उजागर किए थे पाकिस्तान सेना द्वारा किए जाने वाले अत्याचार 
  • पाकिस्तान ने लगाया था राजद्रोह का आरोप, जिसके बाद वह भागकर अमेरिका आ गईं
  • पाकिस्तानी सेना द्वारा यौन शोषण की घटनाओं को उजागर करने की कोशिश की थी

विज्ञापन
Gulalai Ismail on non-bailable warrant issued against her, Things Pak courts do to appease ISI
गुलालाई इस्माइल - फोटो : ट्विटर

विस्तार

पाकिस्तानी महिला अधिकार कार्यकर्ता गुलालाई इस्माइल ने बुधवार को कहा कि उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करना पाकिस्तान की अदालत द्वारा देश की खुफिया एजेंसी आईएसआई को खुश करने के लिए किया गया काम है। 

विज्ञापन


बता दें कि इस्माइल के खिलाफ राष्ट्रीय संस्थानों को खराब करने से संबंधित मामले में गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। आदेश के मुताबिक यदि वह 21 अक्तूबर तक कोर्ट के सामने पेश नहीं होती हैं को उन्हें 'घोषित अपराधी' घोषित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन


कोर्ट के इस आदेश पर पाकिस्तान के एक पत्रकार ने ट्वीट किया कि कोर्ट ने कार्यकर्ता गुलालाई इस्माइल के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। यह अदालत ने नहीं किया है। पाक सेना यह चाहती है और हम सब जानते हैं कि न्याय व्यवस्था कितनी स्वतंत्र है। इस ट्वीट पर इस्माइल ने लिखा, 'आईएसआई को खुश करने के लिए पाकिस्तान की अदालतें यही सब करती हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


गुलालाई इस्माइल को पाकिस्तानी अधिकारियों ने इसलिए निशाने पर लिया है क्योंकि उन्होंने देश की सेना द्वारा किए जाने वाले अत्याचारों को उजागर किया था। उनपर पाकिस्तान ने राजद्रोह का आरोप लगाया गया था जिसके बाद वह भागकर अमेरिका आ गईं। गुलालाई फिलहाल अपनी बहन के साथ ब्रूकलिन में रह रही हैं। 


गुलालाई इस्माइल ने पाकिस्तानी सेना द्वारा यौन शोषण की घटनाओं को उजागर करने की कोशिश की थी। देश की महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाने की वजह से उनपर देशद्रोह का आरोप लगाया गया। महिला कार्यकर्ताओं के एक समूह ने प्रधानमंत्री इमरान खान को पत्र लिखकर गुलालाई इस्माइल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed