{"_id":"6659d71470781f6961069d5f","slug":"germany-far-right-activist-among-several-injured-in-knife-attack-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Germany: जर्मनी के मैनहेम शहर में चाकूबाजी की घटना, दक्षिणपंथी कार्यकर्ता समेत कई लोग घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Germany: जर्मनी के मैनहेम शहर में चाकूबाजी की घटना, दक्षिणपंथी कार्यकर्ता समेत कई लोग घायल
Fri, 31 May 2024 07:26 PM IST
मिथिलेश नौटियाल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन
Published by: मिथिलेश नौटियाल
Updated Fri, 31 May 2024 07:26 PM IST
सार
Germany: जर्मनी के मैनहेम शहर में चाकूबाजी की घटना हुई है। इस घटना में एक दक्षिणपंथी कार्यकर्ता समेत कई लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
Crime News Demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जर्मनी के मैनहेम शहर में चाकूबाजी की घटना हुई है। एक शख्स ने हाथ में चाकू लेकर कई लोगों पर हमला कर दिया। बताया गया है कि इस घटना में एक दक्षिणपंथी कार्यकर्ता समेत कई लोग घायल हुए हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि इस घटना में जर्मनी के दक्षिणपंथी कार्यकर्ता और इस्लाम विरोधी आलोचक माइकल स्टर्जनबर्गर घायल हुए हैं।
विज्ञापन
हाथ में चाकू लेकर लोगों पर किया हमला
पुलिस का कहना है कि मैनहेम शहर में हमलावर के हाथ में चाकू था। उसने इस दौरान कई लोगों को घायल किया। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने हमलावर पर गोली चलाई, जिसके बाद वह घायल हो गया।
विज्ञापन
हमले में कई लोग घायल
पुलिस का कहना है कि सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने घायल लोगों के बारे में तत्काल जानकारी देने में असमर्थता जताई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन