{"_id":"5c401f88bdec2273a67c8f29","slug":"georgia-man-arrested-in-fbi-sting-for-allegedly-plotting-to-attack-white-house-with-rocket","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हाइट हाउस पर हमले की साजिश रचने वाला गिरफ्तार: एफबीआई","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
व्हाइट हाउस पर हमले की साजिश रचने वाला गिरफ्तार: एफबीआई
Thu, 17 Jan 2019 11:54 AM IST
अजय सिंह
भाषा, अटलांटा
भाषा, अटलांटा
Published by: अजय सिंह
Updated Thu, 17 Jan 2019 11:54 AM IST
विज्ञापन
White House
व्हाइट हाउस पर टैंकरोधी रॉकेट से हमला करने की साजिश रचने वाले जॉर्जिया के एक व्यक्ति को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया । बंदूक और विस्फोटक सामग्री खरीदने के लिए जब वह अपनी कार बेचने गया तो धरा गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
अमेरिका के अटॉर्नी ब्यूंग जे ‘‘बीजे’’ पाक ने बताया कि जॉर्जिया के क्यूमिंग के रहने वाले 21 वर्षीय हाशेर जलाल ताहिब को बुधवार को गिरफ्तार किया गया और उस पर तोप या विस्फोटक का इस्तेमाल कर अमेरिकी सरकारी इमारत को नुकसान पहुंचाने या ध्वस्त करने के प्रयास का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो सका कि ताहिब ने अपने बचाव के लिए कोई वकील किया है या नहीं । इन आरोपों पर टिप्पणी करने के लिए आरोपी की तरफ से कोई अटार्नी उपलब्ध नहीं था।
विज्ञापन
अदालत में एफबीआई एजेंट द्वारा दायर हलफनामे के अनुसार, इस संबंध में मिली एक गुप्त सूचना के बाद एक स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसी ने मार्च में एफबीआई से इस बाबत संपर्क किया था, जिसने बताया था कि ताहिब नाम का एक व्यक्ति कट्टरपंथी बन गया है, उसने अपना नाम बदल लिया है और विदेश यात्रा पर जाने की योजना बनायी है।
हलफनामे में कहा गया है कि ताहिब ने अक्टूबर में एफबीआई के एक गुप्तचर सूत्र को बताया था कि उसने ‘‘हिज्र’’ के लिए विदेश जाने की योजना बनाई है । इसके बारे में एजेंट ने लिखा था कि उसकी मंशा इस्लामिक स्टेट द्वारा नियंत्रित किसी क्षेत्र की यात्रा करने के संदर्भ में है।