फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gaza will be under complete siege; there will be no electricity, food or fuel: Israeli defence minister

Israel: रक्षा मंत्री ने दिया गाजा की पूर्ण घेराबंदी का आदेश, बिजली-भोजन और ईंधन की आपूर्ति बंद करने को कहा

Mon, 09 Oct 2023 06:38 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 09 Oct 2023 06:38 PM IST
सार

Isreal: रक्षामंत्री के हवाले से बयान में कहा गया है, "मैंने गाजा की पूरी तरह से घेराबंदी का आदेश दिया है। (गाजा को) बिजली, भोजन या ईंधन नहीं दिया जाएगा। हम आतंकवादियों से लड़ रहे हैं और उसी के हिसाब से जवाब देंगे।"

विज्ञापन
Gaza will be under complete siege; there will be no electricity, food or fuel: Israeli defence minister
इस्राइल के रक्षा मंत्री योआव गैलेंट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हमास के ताजा रॉकेट हमलों के बाद अब इस्राइल ने लंबे युद्ध का एलान किया है। इस बीच, इस्राइली रक्षा मंत्री योआव गैलेंट ने सोमवार को गाजा पट्टी की पूर्ण घेराबंदी का आदेश दिया है। गाजा पट्टी पर हमास का शासन है। आतंकवादी समूह द्वारा दो दिन पहले किए गए हमलों में सात सौ से ज्यादा इस्राइली नागरिकों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन

आतंकवादियों को उनके हिसाब से जवाब देंगे: इस्राइली रक्षा मंत्री
गैलेंट अभी इस्राइल रक्षा बल (आईडीएफ) के दक्षिणी कमान के प्रमुख मेजर जनरल यारोन फिंकेलमैन के साथ एक परिचालन मूल्यांकन कर रहे हैं। गैलेंट के हवाले से बयान में कहा गया है, "मैंने गाजा की पूरी तरह से घेराबंदी का आदेश दिया है। (गाजा को) बिजली, भोजन या ईंधन नहीं दिया जाएगा। हम आतंकवादियों से लड़ रहे हैं और उसी के हिसाब से जवाब देंगे।"

विज्ञापन
विज्ञापन

गाजा की पूर्ण घेराबंदी के होंगे दूरगामी परिणाम
गाजा अपनी बुनियादी जरूरतों की आपूर्ति के लिए काफी हद तक इस्राइल पर निर्भर रहता है और इस तरह के फैसले से घनी आवादी वाले इस क्षेत्र में रहने वाले 23 लाख लोगों के लिए दूरगामी परिणाम हो सकते हैं। रॉकेट हमलों के बाद हमास के लड़ाकों को शनिवार को तटीय क्षेत्र की सड़कों पर जश्न मनाते देखा गया था, जबकि आम लोग जवाबी हमलों के डर से बुनियादी जरूरत की चीजों को इकट्ठा करते हुए देखा गया। 

विज्ञापन

करीब पांच सौ फिलिस्तिनियों के मारे जाने की खबर
दक्षिण इस्राइली शहरों की तरह पिछले दो दिनों से गाजा की सड़कें पूरी तरह से सुनसान नजर आ रही हैं। इस्राइल की ओर से गाजा में किए जा रहे हवाई हमलों के बीच पूर्ण घेराबंदी का आदेश दिया गया है। हवाई हमलों में अब तक करीब पांच सौ फिलिस्तीनियों के मारे जाने की खबर है। 
 

हवाई हमलों में मारे गए चार इस्राइली बंदी: हमास
हमास के इज अद-दीन अल-कसम ब्रिगेड के प्रवक्ता अबू ओबेदा ने दावा किया कि गाजा पट्टी में इस्राइल की बमबारी में चार इस्राइली बंधक भी मारे गए हैं। शनिवार को शुरू हुए इस हमले में हमास और इस्लामिक जिहाद ने  सौ से अधिक इस्रालियों को बंदी बना लिया है, जिनमें महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल हैं। ओबेदा ने अपने टेलीग्राम चैनल पर एक बयान में कहा, "गाजा पट्टी पर आज रात बमबारी में दुश्मन के चार कैदी मारे गए और उनके अपहरणकर्ता, कसम मुजाहिदीन की शहादत हुई।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed