फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   G7 Summit PM Modi met world leaders in the conference stressed on shared resolutions B

जी-7 शिखर सम्मेलन: ग्लोबल साउथ की आवाज बने पीएम मोदी, आतंकवाद के मुद्दे पर की वैश्विक एकजुटता की अपील

Wed, 18 Jun 2025 05:37 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 18 Jun 2025 05:37 AM IST
सार

कनाडा में जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने वैश्विक नेताओं से कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान पीएम मोदी ने आतंकवाद पर वैश्विक एकजुटता की अपील की और पहलगाम हमले का जिक्र करते हुए ऑपरेशन सिंदूर के बारे में बातचीत की। साथ ही उन्होंने ग्लोबल साउथ की प्राथमिकताओं और भारत की हरित ऊर्जा पहलों को भी विश्व मंच पर मजबूती से रखा।

विज्ञापन
G7 Summit PM Modi met world leaders in the conference stressed on shared resolutions B
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कनाडा के कानानास्किस में चल रहे जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान दुनिया के प्रमुख नेताओं से कई वैश्विक मुद्दों पर अहम बातचीत की। इस दौरान उन्होंने आतंकवाद समेत ग्लोबल साउथ जैसे कई मुद्दो पर जोर दिया। साथ ही आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक एकजुटता को लेकर जोरदार अपील भी की। पीएम मोदी ने कहा कि जो देश आतंकवाद को बढ़ावा देते हैं और उसका समर्थन करते हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन


पहलगाम आतंकी हमले का किया जिक्र
पीएम मोदी ने अपने भाषण में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले का भी जिक्र किया। उन्होंने जी-7 नेताओं का इस हमले की निंदा करने के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही कहा कि भारत ने इस हमले के जवाब में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाकर पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ढांचे को निशाना बनाया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- India-Canada Relation: भारत-कनाडा ने नए उच्चायुक्तों को नियुक्त करने पर जताई सहमति; जी-7 में ऐसे बनी बात
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्लोबल साउथ की आवाज बने पीएम मोदी
बता दें कि दस साल बाद कनाडा की यात्रा पर गए पीएम नरेंद्र मोदी ने ग्लोबल साउथ पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत ग्लोबल साउथ की प्राथमिकताओं और चिंताओं को दुनिया के सामने लाने को अपनी जिम्मेदारी मानता है। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने सभी के लिए ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने की जरूरत पर बल देते हुए भारत की अंतरराष्ट्रीय पहल जैसे इंटरनेशनल सोलर अलायंस (आईएसएस), सीडीआरआई और ग्लोबल बायोफ्यूल अलायंस की भी चर्चा की।

तकनीक में भारत का मानव-केंद्रित मॉडल
पीएम मोदी मोदी ने आज के समय में तकनीक और एआई की बढ़ती लोकप्रियता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत ने कैसे तकनीक का लोकतंत्रीकरण किया और उसे मानव-केंद्रित तरीके से अपनाया है। उन्होंने नवाचार को बढ़ावा देने और AI जैसी उभरती तकनीकों पर वैश्विक रूप से संतुलित नीति अपनाने की बात कही।

वैश्विक चुनौतियों पर अहम चर्चा
इसके साथ ही पीएम मोदी ने जी-7 सम्मलेन के दौरान हुई चर्चा को लेकर कहा कि यह चर्चा वैश्विक चुनौतियों और एक बेहतर पृथ्वी के साझा सपनों पर केंद्रित रही। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि वैश्विक प्रगति के लिए एक साथ, प्रमुख वैश्विक चुनौतियों और बेहतर दुनिया के लिए साझा संकल्पों पर जी-7 नेताओं के साथ उपयोगी बातचीत हुई।


ये भी पढ़ें:- G-7 Summit: दुर्लभ खनिज से लेकर AI व मानव तस्करी तक, कई अहम मुद्दों पर जी7 देशों की सहमति; संयुक्त बयान जारी

मार्क कार्नी से मिले पीएम मोदी
पिछली दस साल में पहली बार कनाडा की यात्रा पर गए पीएम मोदी ने शिखर सम्मेलन के दौरान कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी से मुलाकात की। यह बैठक सम्मेलन से इतर द्विपक्षीय बातचीत के तहत हुई। इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने भारत-कनाडा संबंधों को बेहतर बनाने, व्यापार, निवेश, स्वच्छ ऊर्जा और तकनीकी सहयोग जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की। इसके अलावा वैश्विक और क्षेत्रीय विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

ये भी पढ़ें:- PM Modi: जी-7 समिट में पीएम मोदी ने की कई वैश्विक नेताओं से की मुलाकात, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर जोर

भारत और कनाडा के संबंध
पीएम मोदी ने कहा कि भारत और कनाडा के बीच संबंध बेहद महत्वपूर्ण हैं। दोनों देशों को एक-दूसरे के साथ मिलकर ऐसे तरीकों पर काम करना चाहिए जिससे दोनों देशों को फायदा हो और बातचीत में सफलता मिलने की स्थिति बढ़ती रहे। गौरतलब है कि बीते दिनों भारत और कनाडा के संबंध तनावपूर्ण रहे। ऐसे में जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी और कनाडाई पीएम मार्क कार्नी की मुलाकात दोनों देशों के बीच नए संबंध की ओर इशारा कर रहे है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed