फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   G-20 UN Ruchira Kamboj said that Highest African participation under India chairmanship

जी-20 : भारत की अध्यक्षता में सर्वाधिक रही अफ्रीकी भागीदारी, वैश्विक चुनौतियों का समाधान करने का प्रयास

Thu, 11 May 2023 06:41 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Thu, 11 May 2023 06:41 AM IST
सार

रुचिरा कंबोज ने 2023 के विकास के लिए ईसीओएसओसी फोरम में बोलते हुए कहा कि भारत में आयोजित की जा रही जी-20 बैठकें ग्लोबल साउथ और सामान्य रूप से वैश्विक चुनौतियों का समाधान करने का प्रयास कर रही हैं।

विज्ञापन
G-20 UN Ruchira Kamboj said that Highest African participation under India chairmanship
रुचिरा कंबोज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूएन में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने कहा कि भारत की अध्यक्षता में जी-20 सम्मेलन के दौरान अफ्रीकी भागीदारी अब तक सर्वाधिक रही है। उन्होंने कहा, भारत ने अपनी जी-20 अध्यक्षता में अफ्रीका पर हाल के वर्षों में सबसे ज्यादा ध्यान केंद्रित किया है। हालांकि, वैश्विक दक्षिण और विकासशील देशों की आवाज तथा चिंताओं के बीच भारत के ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए यह अध्यक्षता अनूठी है।
विज्ञापन


रुचिरा कंबोज ने 2023 के विकास के लिए ईसीओएसओसी फोरम में बोलते हुए कहा कि भारत में आयोजित की जा रही जी-20 बैठकें ग्लोबल साउथ और सामान्य रूप से वैश्विक चुनौतियों का समाधान करने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा, भारत अपने ‘वॉयस ऑफ द ग्लोबल साउथ समिट’ और अन्य उपायों के साथ, अफ्रीकी क्षेत्र के मुद्दों, चिंताओं और आकांक्षाओं का एक बड़ा प्रतिनिधित्व प्रदान करने में कामयाब रहा है।
विज्ञापन


भारत की अफ्रीका नीति को बढ़ावा
राजदूत रुचिरा कंबोज ने कहा, अफ्रीका के लोगों को मेज से बाहर रखना वैश्विक सतत आर्थिक विकास के लिए हानिकारक है। ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन के गुरजीत सिंह की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत की जी-20 अध्यक्षता संभावित रूप से भारत की अफ्रीका नीति को और बढ़ावा दे सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed