{"_id":"5d5e308f8ebc3e6c98690a86","slug":"fugitive-diamantaire-nirav-modi-is-set-to-appear-before-a-uk-court-via-video-link","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की हिरासत अवधि 19 सितंबर तक बढ़ाई गई","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की हिरासत अवधि 19 सितंबर तक बढ़ाई गई
Thu, 22 Aug 2019 11:35 AM IST
शिल्पा ठाकुर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिल्पा ठाकुर
Updated Thu, 22 Aug 2019 11:35 AM IST
विज्ञापन
नीरव मोदी
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की हिरासत अवधि गुरुवार को 19 सितंबर तक के लिए बढ़ा दी गई। नीरव मोदी ब्रिटेन की जेल में बंद है। वेस्टमिंस्टर की मजिस्ट्रेट अदालत ने वीडियो लिंक के जरिए इस मामले की संक्षिप्त सुनवाई की।
विज्ञापन
नीरव मोदी करीब दो अरब डॉलर की बैंक धोखाधड़ी के मामले में भारत में वांछित है। उसे मार्च में यहां गिरफ्तार किया गया था और वह तब से स्थानीय वैंड्सवर्थ कारावास में है। ब्रिटेन के कानून के आधार पर उसे हर चार सप्ताह के बाद हिरासत की अवधि को बढ़ाने के लिए अदालत में पेश किया जाता है।
विज्ञापन
इससे पहले पिछली पेशी में मुख्य न्यायाधीश एम्मा अर्बथनॉट ने संकेत दिया था कि दोनों पक्ष प्रत्यर्पण के लिये प्रस्तावित पांच दिन की सुनवाई पर जल्दी ही सहमत हो सकते हैं। यह सुनवाई भी वीडियो लिंक के जरिए ही हुई थी।
विज्ञापन
अदालत इससे पहले कई बार नीरव मोदी की जमानत याचिका खारिज कर चुकी है। पिछले महीने ब्रिटेन के उच्च न्यायालय ने भी नीरव मोदी की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। यह उसकी चौथी जमानत याचिका थी। उच्च न्यायालय द्वारा याचिका खारिज होने के बाद यह नीरव मोदी की दूसरी पेशी है।