{"_id":"6aea828f1362f7a717044765","slug":"from-ai-to-super-intelligence-trump-directive-shifts-terminology-across-government-departments-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआई की जगह ‘सुपर इंटेलिजेंस’: ट्रंप के आदेश से सरकारी महकमों में बदली भाषा; टेक दिग्गजों ने भी अपनाया नया नाम","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
एआई की जगह ‘सुपर इंटेलिजेंस’: ट्रंप के आदेश से सरकारी महकमों में बदली भाषा; टेक दिग्गजों ने भी अपनाया नया नाम
Wed, 04 Nov 2026 06:26 AM IST
प्रशांत तिवारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत तिवारी
Updated Wed, 04 Nov 2026 06:26 AM IST
सार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सरकारी एजेंसियों को ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ की जगह ‘सुपर इंटेलिजेंस’ शब्द इस्तेमाल करने का निर्देश दिया है। इसके बाद सरकारी वेबसाइटों और दस्तावेजों में बदलाव शुरू हो गया है। हालांकि, अधिकारियों और शोधकर्ताओं की बोलचाल में अब भी एआई शब्द का इस्तेमाल हो रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला प्रिंट
विस्तार
अमेरिकी प्रशासन में शब्दों और नामों को बदलने की परंपरा नई नहीं है, लेकिन इस बार राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जिस शब्द को रीब्रांड करने का आदेश दिया है, वह पूरी दुनिया की दैनिक बोलचाल का हिस्सा बन चुका है। सितंबर के अंत में राष्ट्रपति ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए, जिसमें सभी सरकारी एजेंसियों को निर्देश दिया गया कि वे ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ के बजाय ‘सुपर इंटेलिजेंस’ शब्द का इस्तेमाल करें। यह नाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राष्ट्रपति की ओर से कराए गए एक पोल के बाद तय किया गया। इसमें ‘एक्सट्रीम इंटेलिजेंस’ और ‘सुप्रीम इंटेलिजेंस’ जैसे विकल्प भी शामिल थे।
विज्ञापन
सरकारी महकमों में बदला नाम, लेकिन जुबान पर अब भी AI
आदेश लागू होने के एक महीने बाद सरकारी तंत्र में इसका मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। सरकारी वेबसाइटों और दस्तावेजों में बदलाव की शुरुआत हो चुकी है। आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन (आईसीई) जैसे संस्थानों ने अपनी निविदाओं में ‘एसआई-पावर्ड’ निगरानी तकनीक का उल्लेख करना शुरू कर दिया है। वहीं, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ की वेबसाइट पर चेतावनी बैनर लगाया गया है।
विज्ञापन
अधिकारियों की जुबान से अब भी निकल रहा AI शब्द
पेंटागन से लेकर नेशनल लैब्स तक के शोधकर्ता साक्षात्कार और बैठकों के दौरान अब भी ‘एआई’ शब्द का इस्तेमाल कर रहे हैं। बाद में उन्हें अपनी गलती का एहसास होता है और वे हिचकिचाते हुए खुद को सुधारते हैं। रक्षा सचिव पीट हेगसेथ भी अनजाने में एआई शब्द का इस्तेमाल कर चुके हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: एआई के दौर में अमेरिका-चीन की नई जंग: अब ड्रोन, रोबोट और रेयर अर्थ्स तय करेंगे दुनिया की आर्थिक ताकत
टेक जगत की छह बड़ी हस्तियों ने किया समझौते पर हस्ताक्षर
राष्ट्रपति ट्रंप ने ‘व्हाइट हाउस एकॉर्ड ऑन सुपर इंटेलिजेंस’ पर टेक जगत की छह सबसे ताकतवर हस्तियों से हस्ताक्षर कराए हैं। इनमें सुंदर पिचाई (गूगल), डारियो अमोदेई (एन्थ्रोपिक), मार्क जुकरबर्ग (मेटा), ग्रेग ब्रॉकमैन (ओपनएआई), एलन मस्क (एक्सएआई) और जेनसन हुआंग (एनवीडिया) शामिल हैं। मार्क जुकरबर्ग और एलन मस्क भी ‘सुपर इंटेलिजेंस’ शब्द का इस्तेमाल कर रहे हैं।