फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   French President Emmanuel Macron Congratulates Narendra Modi

LS Election: फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पीएम मोदी को दी जीत की बधाई, सेल्फी पोस्ट कर सहयोग बढ़ाने पर दिया

Wed, 05 Jun 2024 08:21 PM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Wed, 05 Jun 2024 08:21 PM IST
सार

LS Election: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सेल्फी पोस्ट करते हुए लिखा ‘भारत में दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव संपन्न हो गया है। मेरे प्रिय मित्र, नरेंद्र मोदी को बधाई।'

विज्ञापन
French President Emmanuel Macron Congratulates Narendra Modi
इमैनुएल मैक्रों ने एक्स पर पीएम मोदी के साथ सेल्फी पोस्ट की - फोटो : ANI

विस्तार

लगातार तीसरी बार लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए गठबंधन जल्द ही सरकार बनाने का एलान कर सकता है। नरेंद्र मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं। ऐसे में दुनिया भर के नेता पीएम मोदी को बधाई दे रहे हैं। इस्राइल, यूक्रेन, जमैका सहित अन्य देशों के प्रमुख ने पीएम मोदी को शुभकामनाएं दे चुके हैं। अब इस लिस्ट में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का नाम भी शामिल हो गया है। मैक्रों ने भी नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सेल्फी पोस्ट करते हुए लिखा ‘भारत में दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव संपन्न हो गया है। मेरे प्रिय मित्र, नरेंद्र मोदी को बधाई। हम साथ मिलकर भारत और फ्रांस को एकजुट करने वाली रणनीतिक साझेदारी को और अधिक मजबूती देंगे।’

विज्ञापन


आज इन वैश्विक नेताओं ने दी बधाई
इससे पहले इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी लोकसभा चुनाव में तीसरी जीत पर पीएम को बधाई दी। उधर, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने एक्स पर लिखा कि भारत के संसदीय चुनावों में लगातार तीसरी जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा और एनडीए की जीत हुई है। वहीं, ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग-ते ने भी एक्स पर नरेंद्र मोदी को बधाई दी। इसके अलावा, सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग ने भी आज प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी। 
विज्ञापन


एनडीए के जीतते ही शुरू हुआ बधाइयों का सिलसिला 
इससे पहले, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ ने भी नरेंद्र मोदी को ऐतिहासिक तीसरे कार्यकाल के लिए बधाई दी। मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने भी पीएम मोदी को बधाई और द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री के साथ काम करने की इच्छा जताई। श्रीलंका के राष्ट्रपति ने भी पीएम मोदी को बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed