फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Four terrorists killed by security forces in Pakistan

पाकिस्तान में सुरक्षा बलों ने मार गिराए चार आतंकी, बड़ी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद बरामद हुए

Mon, 21 Sep 2020 05:50 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 21 Sep 2020 05:50 AM IST
विज्ञापन
Four terrorists killed by security forces in Pakistan
Pakistan Army - फोटो : INP

पाकिस्तान के अशांत प्रांत बलूचिस्तान में सुरक्षा बलों ने चार आतंकियों का सफाया किया है। सेना ने एक बयान में कहा कि सुरक्षा बलों ने शनिवार को अवारन जिले के मध्य मकरन रेंज में एक खुफिया सूचना पर कार्रवाई की। इसमें चार आतंकी ढेर हो गए।

विज्ञापन


इसके साथ ही आतंकवादी ठिकाने सहित लॉजिस्टिक बेस को नष्ट कर दिया। आतंकवादियों के कई नए ठिकाने और प्रशासनिक शिविर को भी नष्ट कर दिया गया। वही, बड़ी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और संचार उपकरण भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन



इससे पहले शनिवार को खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में उत्तरी वजीरिस्तान जिले के स्पाल्गा क्षेत्र में एक ऑपरेशन के दौरान आतंकवादियों के साथ गोलीबारी में कम से कम सेना के दो जवान शहीद हो गए। वही,  अफगानिस्तान के पक्तिका प्रांत में एक जिला अधिकारी की बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, यह घटना उस समय हुई जब यूसुफ खेल जिले में कार्यकारी निदेशक, शाह मोहम्मद एतेमादी अपने घर जा रहे थे। लेकिन कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। फिलहाल मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed