फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Four dead, including two Pakistani jawans killed in bomb blasts in Sindh province of Pakistan

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में हुए बम धमाकों में दो पाकिस्तानी जवान समेत चार की मौत

Fri, 19 Jun 2020 10:19 PM IST
Rajeev Rai पीटीआई, कराची
पीटीआई, कराची Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 19 Jun 2020 10:19 PM IST
विज्ञापन
Four dead, including two Pakistani jawans killed in bomb blasts in Sindh province of Pakistan
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pak media

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में शुक्रवार को हुए बम धमाके में दो पाकिस्तानी जवानों और एक नागरिक की मौत हो गई। रेलवे स्टेशन के पास सुरक्षा वाहन को निशाना बनाकर सड़क किनारे यह बम धमाका किया गया।

विज्ञापन


इसके अलावा एक अन्य घटना में सरकारी कार्यालय पर हथगोले से किए गए हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि धमाके में अर्द्धसैनिक बल के अधिकारी समेत तीन अन्य लोग घायल भी हो गए। उन्होंने कहा कि सिंध प्रांत के घोटकी शहर के मुख्य रेलवे स्टेशन पर खड़े अर्द्धसैनिक बल पाकिस्तान रेंजर्स के वाहन के पास रिमोट कंट्रोल के जरिए धमाका किया गया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, इस घटना के कुछ ही घंटे बाद, कराची के घनी आबादी वाले लियाकताबाद इलाके में अज्ञात हमलावरों ने सरकारी कार्यालय पर हथगोला फेंका। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने कहा, 'मोटर साइकिल पर सवार दो लोग अहसास कार्यक्रम के कार्यालय आए। इनमें से एक ने कार्यालय पर हथगोला फेंका, जिससे धमाका हो गया।' उन्होंने कहा कि हमले में नौ लोग घायल हो गए। सभी को पास के अब्बासी शाहिद अस्पताल ले जाया गया, जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed