फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Former CJP Saqib Nisar house attacked with grenade in Lahore Pakistan News in Hindi

Pakistan: पाकिस्तान के पूर्व मुख्य न्यायाधीश साकिब निसार के घर पर ग्रेनेड से हमला, दो सुरक्षाकर्मी घायल

Wed, 20 Dec 2023 11:43 PM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: गुलाम अहमद Updated Wed, 20 Dec 2023 11:43 PM IST
सार

पंजाब पुलिस के प्रवक्ता ने कहा कि हम सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने पूर्व सीजेपी की सुरक्षा बढ़ा दी है।

विज्ञापन
Former CJP Saqib Nisar house attacked with grenade in Lahore Pakistan News in Hindi
पाकिस्तान के पूर्व मुख्य न्यायाधीश साकिब निसार

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व मुख्य न्यायाधीश (सीजेपी) साकिब निसार के लाहौर स्थित आवास पर बुधवार शाम ग्रेनेड से हमला किया गया, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गये। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पंजाब पुलिस के प्रवक्ता ने कहा कि हम सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने पूर्व सीजेपी की सुरक्षा बढ़ा दी है।

विज्ञापन


जस्टिस निसार ने पाकिस्तान के एक न्यूज चैनल को बताया कि वह और उनके परिवार के सदस्य ड्राइंग रूम में बैठे थे। इस दौरान घर में शक्तिशाली विस्फोट हुआ। जब मैं गैरेज में गया तो सुरक्षा में तैनात दो पुलिसकर्मी घायल अवस्था में पड़े थे। पुलिसकर्मियों ने बताया कि अज्ञात लोगों ने गैरेज में ग्रेनेड फेंका और भाग गए। उन्होंने कहा कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। उन्हें संदेह जताया कि यह हमला उनके लिए गंभीर साजिश का हिस्सा है।
विज्ञापन


पंजाब पुलिस ने एक बयान में कहा कि प्रांतीय पुलिस प्रमुख उस्मान अनवर ने घटना का संज्ञान लिया है और लाहौर शहर के पुलिस अधिकारी से रिपोर्ट तलब की है। पुलिस प्रमुख ने घायल पुलिसकर्मियों को बेहतर इलाज की सुविधा प्रदान किए जाने के निर्देश दिए हैं। पंजाब पुलिस ने कहा कि पूर्व सीजेपी के परिवार के सदस्य सुरक्षित हैं।  पंजाब आईजी ने घटना की सभी पहलुओं से जांच करने का निर्देश दिया है और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं। बयान में कहा गया है कि विस्फोट में कांस्टेबल आमिर और खुर्रम को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब पुलिस के प्रवक्ता के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह दुश्मनों द्वारा भय और आतंक फैलाने का दुर्भावनापूर्ण प्रयास है। प्रवक्ता ने यह भी कहा कि विदेशी संलिप्तता की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। प्रवक्ता ने कहा कि घटनास्थल से मिले सबूतों की जांच की जा रही है। दोषियों का जल्द ही पता लगा लिया जाएगा।


जस्टिस निसार ने 2017 में शरीफ के खिलाफ सुनाया था फैसला
गौरतलब है कि तत्कालीन सीजेपी निसार की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने 2017 में पनामा पेपर्स मामले में प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को अयोग्य घोषित कर दिया था। जिसके कारण शरीफ को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। पाकिस्तान में आम चुनाव की घोषणा हो चुकी है। पीएमएल-एन सुप्रीमो और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ब्रिटेन में चार साल बिताने के बाद अक्टूबर में पाकिस्तान लौट चुके हैं। शरीफ लौटने के बाद से 2017 में उन्हें सत्ता से बाहर करने के लिए पूर्व सीजेपी पर निशाना साध रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed