फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Florida Man Arrested For Making Threats Against President Joe Biden news in hindi

US: जो बाइडन को धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार, मुकदमा लंबित रहने तक हिरासत में रखने का दिया गया आदेश

Thu, 18 Jul 2024 08:07 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 18 Jul 2024 08:07 AM IST
विज्ञापन
Florida Man Arrested For Making Threats Against President Joe Biden news in hindi
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : एएनआई (फाइल)
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के प्रचार के दौरान पिछले हफ्ते पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमला किया गया था। इस हमले में वह घायल भी हुए। इस घटना के ठीक एक दिन बाद फ्लोरिडा के एक व्यक्ति की तरफ से राष्ट्रपति जो बाइडन को धमकी मिली। हालांकि, राष्ट्रपति बाइडन को धमकी देने वाले शख्स को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। फ्लोरिडा के उत्तरी जिले के लिए अमेरिकी अटॉर्नी कार्यालय की तरफ से जानकारी दी गई।
विज्ञापन


धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान 39 वर्षीय जेसन पैट्रिक अल्डेय के तौर पर की गई है। अमेरिकी अटर्नी कार्यालय ने बुधवार को बताया कि जेसन पैट्रिक राष्ट्रपति जो बाइडन और अन्य फेडरल अधिकारियों को धमकी देने में लगा हुआ है। आपराधिक शिकायत के अनुसार, पिछले महीने फ्लोरिडा के एक मेंटचल हेल्थ फैसेलिटी में इलाज के दौरान पैट्रिक ने जो बाइडन के खिलाफ धमकी भरा बयान दिया था। पैट्रिक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी कुछ धमकी भरा पोस्ट किया था। उसे मुकदमा लंबित रहने तक हिरासत में रखने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पेंसिल्वानिया में चुनाव प्रचार के लिए आयोजित रैली के दौरान गोली से मारने की कोशिश की गई थी। हालांकि, इसमें वह बाल बाल बच गए और गोली सीधे उनके कान को छूकर निकल गई। इस हादसे में रैली में भाग लेने वाले एक व्यक्ति की मौत हो गई। ट्रंप पर गोली चलाने वाला 20 वर्षीय बंदूकधारी को भी मार गिराया गया। अमेरिका में नवंबर में राष्ट्रपति चुनाव होने वाला है। जो बाइडन और डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed