फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Flooding sweeps away a bus and a bridge collapses in Vietnam as storm deaths rise to 59 news updates

Vietnam: वियतनाम में यागी तूफान से तबाही के बाद कम नहीं हो रहीं मुसीबतें; पुल ढहने के मामले में अबतक 59 की मौत

Mon, 09 Sep 2024 03:19 PM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हनोई
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हनोई Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 09 Sep 2024 03:19 PM IST
सार

पहाड़ी काओ बांग प्रांत में सोमवार सुबह भूस्खलन से 20 लोगों को लेकर जा रही एक यात्री बस बाढ़ में बह गई। बचावकर्मियों को तैनात किया गया था, लेकिन भूस्खलन ने उस रास्ते को अवरुद्ध कर दिया। 

विज्ञापन
Flooding sweeps away a bus and a bridge collapses in Vietnam as storm deaths rise to 59 news updates
वियतनाम में यागी तूफान से तबाही - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वियतनाम में तूफान ‘यागी’ के कारण आई बाढ़ से सोमवार को एक पुल ढह गया, जिसकी वजह से बस बह गई। देश के उत्तरी क्षेत्र में कम से कम 59 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वियतनामी अधिकारियों द्वारा पिछले दशक में इस क्षेत्र में आए सबसे शक्तिशाली तूफानों में से एक माने जा रहे ‘यागी’ के कारण उत्तरी वियतनाम में 30 लाख से अधिक लोग बिना बिजली के रहने को मजबूर हैं।

विज्ञापन


नौ और लोगों की मौत
देश में शनिवार को आए तूफान के कारण नौ लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण 50 लोगों की मौत हो गई थी। उत्तरी वियतनाम में कई नदियों का जल स्तर खतरनाक स्तर से ऊपर था।
विज्ञापन


एक यात्री बस बाढ़ में बही
पहाड़ी काओ बांग प्रांत में सोमवार सुबह भूस्खलन से 20 लोगों को लेकर जा रही एक यात्री बस बाढ़ में बह गई। बचावकर्मियों को तैनात किया गया था, लेकिन भूस्खलन ने उस रास्ते को अवरुद्ध कर दिया जहां घटना हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फु थो प्रांत में सोमवार सुबह लाल नदी पर बने एक स्टील के पुल के ढह जाने के बाद बचाव अभियान जारी है। खबरों में कहा गया है कि दो मोटरसाइकिलों के साथ-साथ 10 कारें और ट्रक भी नदी में गिर गए। तीन लोगों को नदी से बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया, लेकिन 13 अन्य लापता थे।

शख्स ने सुनाई आपबीती
50 वर्षीय फाम ट्रूंग सोन ने बताया कि वह अपनी मोटरसाइकिल से पुल से गुजर रहे थे, तभी जोरदार आवाज सुनी। इससे पहले वह कुछ समझ पाते कि क्या हो रहा वह नदी में जा गिरे। उन्होंने कहा कि उन्हें लगा था कि वह नदी डूब गए और अब नहीं बचेंगे। हालांकि, वह तैरना जानते थे इसलिए तैरते और बहते हुए एक केले के पेड़ से जा टकराए। उन्होंने कहा कि जब तक बचावकर्मी नहीं पहुंचे तबतक मैं वही पेड़ पकड़े खड़ा रहा। 

दशकों में सबसे शक्तिशाली तूफान यागी
वियतनाम में 149 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाला यागी तूफान दशकों में सबसे शक्तिशाली तूफान था। रविवार को यह कमजोर होकर उष्णकटिबंधीय दबाव में बदल गया, लेकिन देश की मौसम विज्ञान एजेंसी ने अभी भी चेतावनी दी है कि लगातार बारिश से बाढ़ और भूस्खलन हो सकता है।

चावल के खेतों और पहाड़ों के लिए मशहूर लोकप्रिय ट्रेकिंग बेस सा पा शहर में रविवार को भूस्खलन में एक शिशु सहित छह लोगों की मौत हो गई थी और नौ अन्य घायल हो गए थे। कुल मिलाकर, राज्य मीडिया ने सप्ताहांत से 21 मौतों और कम से कम 299 लोगों के घायल होने की सूचना दी।


उखड़े हुए पेड़ों, गिरे हुए होर्डिंग और बिजली के खंभों को साफ किया
राजधानी हनोई में आसमान में बादल छाए हुए थे और सोमवार सुबह बारिश हुई और श्रमिकों ने उखड़े हुए पेड़ों, गिरे हुए होर्डिंग और बिजली के खंभों को साफ किया। उत्तर-पश्चिमी वियतनाम में भारी बारिश जारी है और पूर्वानुमानकर्ताओं ने कहा कि यह स्थानों में 40 सेंटीमीटर (15 इंच) से अधिक हो सकता है। शुरुआत में क्वांग निन्ह और हैफोंग प्रांतों में कम से कम 30 लाख लोगों को बिना बिजली के रहना पड़ा था और यह स्पष्ट नहीं है कि कितनी बिजली बहाल की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed