फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Flood in Pakistan: Danger for pregnant women and possibility of loss of 2 percent to GDP

पाकिस्तान में बाढ़ से हाहाकार: 12 लाख गर्भवती महिलाओं की आफत में जान, GDP को भी 2 प्रतिशत के नुकसान की आशंका

Sat, 10 Sep 2022 01:38 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 10 Sep 2022 01:38 PM IST
सार

बाढ़ के कारण पाकिस्तान में 33 मिलियन से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि सबसे बड़ी चिंता 12 लाख गर्भवती महिलाओं को लेकर है, जो इन दिनों अस्थाई कैंपों में रह रही हैं।

विज्ञापन
Flood in Pakistan: Danger for pregnant women and possibility of loss of 2 percent to GDP
पाकिस्तान में बाढ़ से हाहाकार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान इन दिनों सबसे बड़े संकट से जूझ रहा है। पहले से ही आर्थिक संकट इस मुल्क को घेरे हुए था, ऊपर से बाढ़ ने मुसीबतें और बढ़ा दी हैं। देश का एक तिहाई जलमग्न हो चुका है। चारों तरफ पानी ही पानी है और लोग जान बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। 

विज्ञापन


अब विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक रिपोर्ट ने इस देश को और डरा दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान में उन बच्चों के जान को खतरा बताया गया है, जिन्होंने बाढ़ के समय जन्म लिया है। दरअसल, बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में बड़ी संख्या में लोगों को राहत शिविरों में रखा गया है, लेकिन वहां पर्याप्त चिकित्सीय व्यवस्थाएं न होने के कारण उनकी जान पर भी बन आई है। डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के सिंध प्रांत में तो स्वास्थ्य सिस्टम पूरी तरह से धाराशायी हो चुका है। 
विज्ञापन


12 लाख गर्भवती महिलाएं कैंपों में 
बाढ़ के कारण पाकिस्तान में 33 मिलियन से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि सबसे बड़ी चिंता 12 लाख गर्भवती महिलाओं को लेकर है, जो इन दिनों अस्थाई कैंपों में रह रही हैं। पाकिस्तान में विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधि डॉ. पलिता गुणरत्ना महिपाल ने बताया कि बाढ़ के कारण करीब 10 प्रतिशत स्वास्थ्य संस्थान तहस-नहस हो चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


70 हजार महिलाएं बिना सहायता बच्चों को देंगी जन्म 
जानकारी के मुताबिक, अगले महीने तक पाकिस्तान में करीब 70 हजार महिलाओं को बिना चिकित्सीय सहायता के बच्चों को जन्म देना होगा। ये महिलाएं इन दिनों कैंपों में हैं और इन तक स्वास्थ्य सहायता पहुंचना काफी मुश्किल है। ऊपर से इन कैंपों में सांपों, मच्छरों से लेकर कई तरह का खतरा है। 

जीडीपी विकास दर को दो प्रतिशत का नुकसान 
पाकिस्तान में जल प्रलय जैसे हालातों के बीच यहां कि जीडीपी विकास दर को भी तगड़ा झटका लग सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो जीडीपी विकास दर पांच प्रतिशत से घटकर तीन प्रतिशत पर आ सकती है। दो प्रतिशत के नुकसान का कारण बाढ़, रूस-यूक्रेन युद्ध और आईएमएफ फंड की देरी से मंजूरी बताया गया है। 


30 बिलियन डॉलर के नुकसान की आशंका 
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाढ़ के कारण पाकिस्तान को 30 बिलियन डॉलर के नुकसान की आशंका है। दरअसल, बाढ़ के कारण  33 मिलियन से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। इस बीच, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने बताया कि बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या 1,396 पहुंच गई है। जबकि, घायलों की कुल संख्या 12,700 से अधिक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed