{"_id":"5f289abf8ebc3e144a06a214","slug":"flood-in-china-and-advised-to-people-stay-away-from-the-sea","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन पर टूटा बाढ़ और बारिश का कहर, समुद्र से लोगों को दूर रहने की सलाह","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीन पर टूटा बाढ़ और बारिश का कहर, समुद्र से लोगों को दूर रहने की सलाह
Tue, 04 Aug 2020 04:47 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पेइचिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पेइचिंग
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 04 Aug 2020 04:47 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
चीन पर इन दिनों प्रकृति का कहर बरपा है। लगातार हो रही भारी बारिश के बाद आई बाढ़ से 1 करोड़ से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। जिसके बाद करीब 20 लाख लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है। वहीं, पूर्वी चीन में सोमवार को तूफान के कारण भारी बारिश की संभावना के चलते संवेदनशील तटीय क्षेत्रों को खाली कराया जा रहा है।
विज्ञापन
तूफान हागूपिट में सुबह 90 किलोमीटर प्रति घंटे रफ्तार की हवाएं चलीं और यह 25 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। चीन के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि हागूपिट तूफान झेजियांग और फुजियान प्रांतों के बीच समुद्र तट से टकरा सकता है।
विज्ञापन
इसका असर शंघाई में भी महसूस हो सकता है। फुजियान में समुद्र तटों पर मछली पकड़ने में लगे लोगों को निकाला गया है, वहीं पर्यटन स्थलों को बंद कर दिया गया तथा निर्माण स्थलों को कामकाज रोकने का आदेश दिया गया है। मछुआरों से मछली पकड़ने की नौकाओं को समुद्र में नहीं लाने को कहा गया है। चीन में इस साल तूफान का मौसम अपेक्षाकृत हल्का रहा है।
विज्ञापन