फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   five people killed in attack on police station in Pakistan Balochistan province updates news in hindi

Pakistan:बलूचिस्तान में आतंकियों ने पुलिस स्टेशन पर किया हमला; एक कांस्टेबल और चार मजदूरों को उतारा मौत के घाट

Tue, 31 Oct 2023 04:59 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बलूचिस्तान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बलूचिस्तान Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 31 Oct 2023 04:59 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि यह हमला बलूचिस्तान के तुरबत इलाके में नसीराबाद पुलिस स्टेशन पर हुआ। उन्होंने बताया कि लगभग 20 आतंकवादियों ने सुबह-सुबह अचानक ये हमला कर दिया। जिला पुलिस अधिकारी मुहम्मद बलूच ने इस हमले की पुष्टि की।

विज्ञापन
five people killed in attack on police station in Pakistan Balochistan province updates news in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

पाकिस्तान के अशांत दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में आतंकवादियों द्वारा पुलिस स्टेशन पर हमले की घटना सामने आई है। बलूचिस्तान पुलिस ने इस घटना के बारे में जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि पुलिस स्टेशन पर किए गए इस हमले में बुधवार को एक पुलिसकर्मी सहित कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि यह हमला बलूचिस्तान के तुरबत इलाके में नसीराबाद पुलिस स्टेशन पर हुआ। उन्होंने बताया कि लगभग 20 आतंकवादियों ने सुबह-सुबह अचानक ये हमला कर दिया। जिला पुलिस अधिकारी मुहम्मद बलूच ने इस हमले की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि कांस्टेबल एस्सा और हसन ने पहले हमलावरों को घेरने की कोशिश की, लेकिन एस्सा को उन लोगों ने मार दिया। वहीं, हसन को अपने कब्जे में कर लिया। इतना ही नहीं, हमलावर ने दोनों पुलिसकर्मियों के हथियार भी अपने कब्जे में ले लिये। 
विज्ञापन


हमले में चार मजदूरों की भी मौत
मुहम्मद बलूच ने बताया कि हमले में मारे गए अन्य लोगों में चार मजदूर थे जो आतंकवादियों के हमले के डर से पुलिस स्टेशन में रात बिताने आए थे। दरअसल,बंदूकधारियों ने 14 अक्तूबर को तुरबत के सैटेलाइट टाउन में एक हमले में छह श्रमिकों की हत्या कर दी थी। जिसके बाद, स्थानीय अधिकारियों ने प्रांत के बाहर से आने वाले कार्यकर्ताओं को सुरक्षा स्थिति में सुधार होने तक रात के दौरान पुलिस स्टेशनों पर रहने के लिए कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी ने नहीं ली हमले की जिम्मेदारी
बता दें कि अब तक किसी भी समूह ने पुलिस स्टेशन पर हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। इस हमले में मारे गए लोगों के प्रति बलूचिस्तान के कार्यवाहक मुख्यमंत्री अली मर्दन खान डोमकी ने खेद जताया है। उन्होंने इसे निंदनीय और असहनीय बताया। उन्होंने कहा कि दुनिया का कोई भी धर्म आतंकवाद की इजाजत नहीं देता। मजदूरों की हत्या एक दुखद घटना है और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 


लंबे समय से अशांत है बलूचिस्तान
बता दें कि ईरान और अफगानिस्तान की सीमा से लगा पाकिस्तान का बलूचिस्तान प्रांत लंबे समय से अशांत है। वहां समय-समय पर ऐसे हिंसक हमलों की खबरें आती रहती हैं। बलूच विद्रोही समूहों ने पहले भी क्षेत्र में 60 अरब अमेरिकी डॉलर की चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा परियोजनाओं को निशाना बनाते हुए कई हमले किए हैं। बलूच चरमपंथियों का आरोप है कि बाहरी लोग, खासकर पंजाब से आने वाले लोग वहां आकर स्थानीय नौकरियां और संसाधनों पर कब्जा कर लेते हैं और उन्हें निशाना बनाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed