{"_id":"5e5ad7ae8ebc3ec75a0ebda7","slug":"five-gangsters-behind-bars-for-online-fraud-in-britain","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन: ऑनलाइन धोखाधड़ी के लिए भारतवंशी समेत पांच गैंगस्टर सलाखों के पीछे","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रिटेन: ऑनलाइन धोखाधड़ी के लिए भारतवंशी समेत पांच गैंगस्टर सलाखों के पीछे
Sun, 01 Mar 2020 02:59 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 01 Mar 2020 02:59 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
ब्रिटेन की अदालत ने एक करोड़ पाउंड के भुगतान घोटाले की एक ऑनलाइन धोखाधड़ी की साजिश में शामिल पांच गैंगस्टरों को 30 साल से अधिक की सजा सुनाई है। इन पांच गैंगस्टरों में एक भारत का नागरिक भी शामिल है। 44 वर्षीय सतीश कोटिन्धुनी को पूर्वी लंदन में उसके घर से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
उस पर पिछले साल जून में धोखाधड़ी और आपराधिक संपत्ति को बदलने की साजिश रचने का आरोप है। लंदन के साउथवार्क क्राउन कोर्ट में शुक्रवार को उसे फर्जी प्रतिनिधि बनकर धोखाधड़ी करने के लिए साजिश रचने के लिए पांच साल की सजा और आपराधिक संपत्ति को बदलने के लिए छह साल की सजा सुनाई गई।
विज्ञापन
मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने कहा कि सतीश कोटिनाधुनी धोखाधड़ी में इस्तेमाल करने के लिए सैकड़ों लोगों के बैंक खातों को खरीदता था। इस तरह के खातों को वह ऐसे लोगों से खरीदता था, जिन्हें पता होता था कि इनका इस्तेमाल धोखाधड़ी के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस इकोनॉमिक क्राइम के डिटेक्टिव कॉन्स्टेबल क्रिस कॉलिंस ने कहा कि सबूतों के बावजूद अपराध न स्वीकार करने के कारण यह मुकदमा लंबा चला।