फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   First Ministry of Possibilities is started in UAE

संयुक्त अरब अमीरात में खुला ऐसा मंत्रालय, जहां कोई मंत्री नहीं होगा

Wed, 24 Apr 2019 10:36 AM IST
Shilpa Thakur वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Wed, 24 Apr 2019 10:36 AM IST
विज्ञापन
First Ministry of Possibilities is started in UAE
यूएई में संभावना मंत्रालय की शुरुआत - फोटो : social media

संयुक्त अरब अमीरात में मंगलवार को दुनिया की पहली मिनिस्ट्री ऑफ पॉसिबिलिटीज (संभावना मंत्रालय) की शुरुआत की गई है। इस मंत्रालय की सबसे खास बात ये है कि यहां कोई मंत्री नहीं होगा। इस मंत्रालय का कामकाज कैबिनेट के सदस्य देखेंगे। जानकारी के मुताबिक मंत्रालय को देश के महत्वपूर्ण मुद्दे सौंपे जाएंगे। 

विज्ञापन


दुबई के प्रमुख शेख मोहम्मद बिन राशिद का कहना है यह एक अपरंपरागत मंत्रालय है, जो एक अलग सिस्टम बनाएगा ताकि देश में युवा प्रतिभाओं को खोजा जा सके। साथ ही ये मंत्रालय देश के लोगों को सभी सेवाएं तेजी से मिलें, इसपर भी काम करेगा। उनका कहना है कि इस मंत्रालय को कुछ इस तरह से तैयार किया जाएगा कि यह एक अलग तरह का सिस्टम बनाकर देश के हर बच्चे की प्रतिभा को बाहर ला सके।

विज्ञापन

60 दिन के काम को छह मिनट में करेगा

राशिद का कहना है कि भविष्य में ना केवल चुनौतियों में इजाफा होगा बल्कि सरकार के कामकाज में भी बदलाव होगा। जिसके कारण एक ऐसे मंत्रालय की जरूरत थी, जो सरकार के भीतर रहकर उसकी कमियों पर ध्यान दे सके।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये मंत्रालय भी इसी दिशा में काम करेगा। मंत्रालय के काम करने की गति तेज होगी। लक्ष्य रखा गया है कि जिस काम को पूरा होने में 60 दिन का वक्त लगता है, वो महज छह मिनट में पूरा हो जाएगा। 


राशिद का कहना है कि ये मंत्रालय एक ऑनलाइन प्लैटफॉर्म भी तैयार करेगा। जिसपर लोगों के हित से जुड़ी सभी योजनाओं को लाया जाएगा। काम की गति तेज होगी, जिससे लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर बार-बार नहीं लगाने पड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed