{"_id":"607b0ec28ebc3ec39956000a","slug":"fire-breaks-out-at-johannesburg-hospital-almost-700-patients-evacuated","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाहाकार: जोहानिसबर्ग के अस्पताल में लगी भीषण आग, 700 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
हाहाकार: जोहानिसबर्ग के अस्पताल में लगी भीषण आग, 700 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा
Sat, 17 Apr 2021 10:07 PM IST
प्रशांत कुमार
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग।
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग।
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 17 Apr 2021 10:07 PM IST
सार
दक्षिण अफ्रीका के सबसे बड़े शहर जोहानिसबर्ग स्थित शेर्लोट अस्पताल में आग लग गई। आग लगने के बाद अस्पताल में अफरा तफरी का माहौल मच गया।
विज्ञापन
आग पर काबू पाने की कोशिश (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
विस्तार
दक्षिण अफ्रीका के सबसे बड़े शहर जोहानिसबर्ग स्थित शेर्लोट अस्पताल में बीते शुक्रवार को आग लगने से अफरा तफरी मच गई। शनिवार सुबह आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि आनन-फानन में मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि करीब 700 मरीजों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया गया।
विज्ञापन
आग अस्पताल की तीसरी मंजिल पर लगी जिस पर काबू पाने के लिए 60 दमकल गाड़ियां लगाई गई थीं। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गुटेंग प्रांत के प्रीमियर डेविड माखुरा ने कहा कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन अस्पताल को सात दिन के लिए बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
आग की शुरुआत शुक्रवार की सुबह हुई थी, जिसे दोपहर बाद तक बुझा दिया गया था। शाम को यह फिर से भड़क उठी और रातभर की कवायद के बाद शनिवार सुबह तक इस पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
आग लगने की वजह का खुलासा नहीं
बता दें कि जोहानिसबर्ग शहर दक्षिण अफ्रीका के गुटेंग प्रांत में स्थित है। बताया जा रहा है कि यह अस्पताल काफी बड़ा है। अस्पताल में हर दिन 500 से ज्यादा मरीज इलाज के लिए आते हैं।
आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। हालांकि आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। अस्पताल प्रबंधन ने आग लगने की जांच शुरू कर दी है।