फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Fire at 33-storey tower block in the South Korean city of Ulsan brought under control

दक्षिण कोरिया में 33 मंजिला टावर की आग पर पाया काबू, 80 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती

Sat, 10 Oct 2020 12:23 PM IST
अमर शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, उल्सान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, उल्सान Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 10 Oct 2020 12:23 PM IST
विज्ञापन
Fire at 33-storey tower block in the South Korean city of Ulsan brought under control
Massive fire in 33-story building in South Korea - फोटो : PTI

दक्षिण कोरिया के दक्षिण में स्थित उल्सान शहर में 33 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग पर काबू पा लिया गया है। स्थानीय मीडिया ने इसकी जानकारी दी।  

विज्ञापन


आग लगने के बाद इमारत से सैकड़ों लोगों को बाहर निकाला गया था और 80 से ज्यादा लोग धुएं के संक्रमण के लिए अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं।



इमारत में आग गुरुवार को स्थानीय समय के मुताबिक लगभग रात ग्यारह बजे (14:00 जीएमटी) पर लगी। तेज हवाओं की वजह से आग को फैलने में मदद मिली। 

योनहाप न्यूज के मुताबिक 13 घंटे से अधिक समय के बाद दमकलकर्मियों ने आग की लपटों पर काबू पाने में कामयाबी हासिल की। 
 


दक्षिण कोरियाई समाचार एजेंसी ने कहा कि तेज हवाओं ने शुरुआत में आग पर काबू पाना मुश्किल बना दिया था।

समवन आर्ट नोव्यू कमर्शियल और रिहायशी इमारत की 8वीं और 12वीं मंजिलों के बीच में आग लगी, जिसमें लगभग 120 घर और दुकानें हैं।

मौके पर मौजूद एक चश्मदीद ने योनहाप समाचार एजेंसी को बताया, "अचानक, आग लग गई। खिड़कियां टूट गईं और लिविंग रूम और बेडरूम जल उठे।"

घटना के एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने वाईटीएन न्यूज को इमारत की "बाहरी सामग्री" के बारे में बताया, कि इन्सुलेशन संभवतः इमारत के बाहर से जुड़ा हुआ था जिसके कारण आग जल्दी फैल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है कि आग किस कारण से लगी, लेकिन योनहाप ने कहा कि इसकी जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed